Bhopal News: रक्तचाप, मधुमेह, पेट दर्द समेत अन्य बीमारियों से घिरी थी, मां की दवा से आराम मिला तो उसे अपनी दवा के साथ कर लिया था सेवन

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई। वह तीन दिनों से चिरायु अस्पताल में भर्ती थी। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की बैरागढ़ थाना पुलिस कर रही है। मौत से पहले युवती ने अपने साथ मां की दवा का एकसाथ सेवन कर लिया था। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल में स्थित गांधी मेडिको लीगल संस्थान भेज दिया है।
आराम पाने के लिए मां की दवा का भी सेवन कर लिया था
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार बेहटा गांव में रहने वाली 24 वर्षीय वंदना मीना (Vandna Meena) छह भाई—बहन थीं। उसे बचपन से कई तरह की बीमारियों ने घेर रखा था। पिता के निधन के बाद भाई राहुल मीना, पवन मीना परिवार चलाते हैं। वंदना मीना की 18 जून को तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उसे चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान 21 जून की रात नौ बजे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच एएसआई ध्यान सिंह (ASI Dhyan Singh) कर रहे हैं। पुलिस को पता चला है कि घटना वाले दिन वंदना मीना ने अपनी दवा के साथ—साथ मां की दवा का भी सेवन कर लिया था। जिसके बाद उसे जी मिचलाना और घबराहट होने के साथ उल्टी जैसा महसूस हुआ। परिवार को लगा कि उसने जहर गटक लिया है। यह बात डॉक्टरों को उस वक्त बता दी गई थी। लेकिन, होश में आने के बाद उसने परिस्थितियों को स्पष्ट किया तो मामला दूसरा बन गया। फिलहाल बैरागढ़ थाना पुलिस ने मर्ग 25/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।