Bhopal News: महिला से लूट और केंद्रीय गृह मंत्रालय अधिकारी के यहां वारदात करने वाला एक ही व्यक्ति

Share

Bhopal News: पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में मिली बाइक और ई—रिक्शा पर सवार कुछ व्यक्तियों पर शक

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी और महिला से हीरे की पैंडेंट लगे सोने की चेन झपटने वाला गिरोह एक ही हैं। ऐसा भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाने में दर्ज दोनों प्रकरणों की प्राथमिक विवेचना में सामने आया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध बाइक और ई—रिक्शा सवारों की तलाश है।

एक ही कॉलोनी में हुई दोनों वारदातें

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार छानबीन कर रही टीम अभी तक 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख चुकी है। जिसमें संदिग्ध बाइक और ई-रिक्शा का पता चला। इनका मूवमेंट तीन बजे से सुबह पांच बजे के बीच मिला है। उनके आने-जाने के मार्ग, मोबाइल लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय में पदस्थ ज्वाइंट डिप्टी डॉयरेक्टर अरुण कुमार राय (Arun Kumar Rai) के घर चोरी की वारदात हुई थी। जिसमें लगभग 30 लाख रुपए का माल चोर समेट ले गए है। घटना के वक्त पूरा परिवार महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन (Ujjain) गया हुआ था। तभी दानिशकुंज (Danish Kunj) स्थित सूने मकान के तीन अलमारियों के लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात बटोरे गए थे। जिस दिन यह वारदात हुई उसी दिन सुबह पौने पांच बजे दानिशकुंज डीके-1 में मॉर्निंग वॉक पर निकली बीएसएनएल (BSNL) के रिटायर्ड सीजीएम सत्यानंद राजहंस (Satyanand Rajhans) की पत्नी सरिता राजहंस (Sareeta Rajhans) से चेन और डॉयमंड पेंडेंट लूटा गया था। वह पैदल आया था और वारदात करके तुरंत ही नजरों से ओझल हो गया था। दोनों वारदातें एक ही कॉलोनी में होने के कारण पुलिस को आशंका है कि इसे एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal GRP News: छह तोला सोना, आधा किलो चांदी समेत आठ लाख रुपए का माल चोरी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!