Bhopal News: नशे की हालत में बाइक से गिरकर मौत

Share

Bhopal News: बेटी के ससुराल से मुलाकात करके घर लौटते वक्त हुआ हादसा

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह बेटी के ससुराल से लौट रहे थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के गुनगा थाना क्षेत्र की है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक सवार नशे की हालत में थे। जिस कारण वह वाहन में नियंत्रण नहीं रख सके थे।

बेटी की ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा

गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार भीकम सिंह कुशवाहा  पिता हरप्रसाद कुशवाहा उम्र 50 साल बैरसिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नलखेड़ा में रहते थे। वह 21 जून की सुबह बेटी के बदर खां स्थित ससुराल गए थे। वहां से भीकम सिंह कुशवाहा (Bheekam Singh Kushwah) बाइक (Bike) चलाते हुए अपने घर जा रहे थे। तभी ग्राम जूनापानी में शाम लगभग छह बजे वे अपने वाहन से गिरकर जख्मी हो गए। उन्हें बैरसिया में स्थित सिविल अस्पताल (Civil Hospital) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुनगा पुलिस ने मर्ग 22/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चार घंटे में चोरों ने घर कर दिया साफ
Don`t copy text!