Bhopal Murder News: गुमनाम रहकर गिग वर्कर गे होने का पूरा कर रहा था शौक

Share

Bhopal Murder News: हाइपरसेक्सुअलिटी से ग्रसित है हत्या करने वाला आरोपी,तीन साल के भीतर चार दर्जन से अधिक लोगों के साथ अप्राकृतिक कृत्य को अंजाम दे चुका,एचआईवी संक्रमित होने का पता चलने के बाद पूछताछ कर रही पुलिस की सांस फूली

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। हत्या के जिस आरोपी को पुलिस ने दबोचा है उसके कबूलनामे के बाद भेापाल (Bhopal Murder News) शहर की कटारा हिल्स थाना पुलिस की सांस फूल गई है। मामले को जितना हल्का पुलिस समझ रही थी वह काफी गंभीर और संवेदनशील निकल आया है। अब इस मामले को दबाने के लिए थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे युद्धस्तर पर जुट गए हैं। आरोपी ने कबूला है कि उसने तीन साल के भीतर लगभग चार दर्जन से अधिक लोगों के साथ अप्राकृतिक घटना को अंजाम दे चुका है। जिस कारण उसे एचआईवी जैसी गंभीर संक्रमित बीमारी की चपेट में वह आ चुका है। हालांकि पुलिस के अधिकारी यह बात मीडिया में लीक न हो जाए इसलिए बहुत दबी जुबान में घटना को बयां कर रहे हैं।

नियमित शारीरिक संबंध बनाने वाले लोगों की तलाश

पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी मिसरोद थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह ई—कॉमर्स कंपनियों के लिए गिग वर्कस का काम करता है। आरोपी की उम्र लगभग 25 साल है। उसे 14 जून को कोर्ट में पेश करने के बाद उसके अप्राकृतिक कृत्य के शिकार की कहानियों का पुलिस पता लगा रही है। अभी तक आरोपी ने 40 से 50 लोगों के साथ इस तरह के कृत्य करने को कबूल लिया है। मेडिकल जगत में ऐसे आचरण रखने वाले व्यक्ति को हाइपरसेक्सुअलिटी (Hypersexuality) से ग्रसित माना जाता है। चिकित्सकीय भाषा में इसे कम्पल्सिव सेक्सुअल बिहेवियर डिसआर्डर यानि सीएसबीडी (CSBD) नाम की बीमारी भी कही जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन में इसे वर्गीकरण की श्रेणी में आईसीडी—11 की श्रेणी में रखते हुए मानसिक विकार के रुप में मान्यता दी है। ऐसे संवेदनशील व्यक्ति के साथ जेल में भी रखने के लिए नियम बने हुए हैं। लेकिन, पुलिस इन बातों को उजागर करने से बच रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि आरोपी इसी बुरी लत के चलते एचआईवी (HIV) संक्रमित भी हो चुका है। पुलिस के अधिकारी गुपचुप तरीके से उसके साथ नियमित शारीरिक संबंध बनाने वाले लोगों की चेन तलाश रही है। यदि यह सार्वजनिक हुआ तो मामला बेहद गंभीर हो सकता है। जिस कारण थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे (TI Sunil Kumar Dubey) मामले को दो दिनों से दबाने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रिकवरी एजेंट ने हितग्राही से किया बलात्कर

यह है पूरा मामला जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस को 29 मई की दोपहर में ईको लॉजिकल पार्क (Ecological Park) के पास पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला था। उसकी पहचान मंडीदीप (Mandideep) निवासी के रुप में हुई थी। मृतक एक कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड के अलावा मंडीदीप की एक कंपनी में मजदूरी भी करता था। उसकी दो ​बेटियां, पत्नी और भाई भी है। मृतक का शव करीब चार दिन पुराना था। इसलिए उसके साथ हुए अप्राकृतिक कृत्य की बात उजागर नहीं हुई थी। यह बात तब सामने आई जब पुलिस ने आरोपी को उसके मोबाइल और पर्स को उठा ले जाने पर थाने लाकर पूछताछ की गई। आरोपी मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र में रहता है और डिलीवरी ब्यॉय का काम करता है। घटना वाले दिन आरोपी ने नशे में धुत मृतक के साथ तीन बार अप्राकृतिक कृत्य को अंजाम दे चुका था। इससे पहले उसने भोजन कराने से लेकर तमाम उसकी मांग नशे की हालत में पूरी भी की थी। आरोपी ने सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या की थी। जिसके बाद वह मोबाइल और पर्स उठाकर गायब हो गया था। उसने मोबाइल (Mobile)  किसी भारत नाम के व्यक्ति को बेच दिया था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर से मारपीट 
Don`t copy text!