MP STF News: सतना में डेढ़ साल जेल काट चुका आरोपी, कोडीनयुक्त कफ सिरप के लेबल बदलकर करता था कारोबार

भोपाल। छका रहे राहुल कुशवाहा को आखिरकार एसटीएफ (MP STF News) की टीम ने केरलम में दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम भी था। वह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का बहुत बड़ा फैन हैं। इस कारण उससे जुड़े लोग भी उसका असली नाम नहीं जानते थे। उसके दस्तावेजों से उसकी पहचान हो सकी है। आरोपी को पूछताछ के लिए भोपाल एसटीएफ ने रिमांड पर लिया है।
सलमान खान की तरह बालों को रखता था
एसटीएफ (STF) पुलिस के अनुसार राहुल कुशवाहा (Rahul Kushwah) मूलत: सतना (Satna) जिले का रहने वाला है। वह इससे पहले 2020 में भी कफ सिरप (Cough Syrup) मामले में गिरफ्तार होकर सतना की जेल में डेढ़ साल बंद रहा है। उसे 27 जून तक पूछताछ के लिए भोपाल कोर्ट से रिमांड पर लिया गया है। वह भोपाल से भागने के बाद पहले शिमला फिर वहां से केरलम (Keralam) के त्रिवेंद्रम में चला गया था। राहुल कुशवाहा सलमान खान (Actor Salman Khan) की तरह बालों को रखता था। उसके ही तरह कपड़े और हाथ में ब्रेसलेट रखता था। हालांकि उसने गिरफ्तारी से बचने बाल भी कटा लिए थे। ताकि वह जांच एजेंसियों की नजर में नहीं आ सके। आरोपी को त्रिवेंद्रम न्यायालय में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर भोपाल लाया गया। राहुल कुशवाहा गांधी नगर (Gandhi Nagar) स्थित पटेल नगर (Patel Nagar) में किराए के मकान में ऑनरेक्स और ऑफ कफ सिरप के लेबल बदलकर ग्रामीण अंचलों में खपाने का काम करता था।
डमी दुकानों की आड़ में चल रहा था कारोबार
भोपाल एसटीएफ (Bhopal STF) अभी तक करीब डेढ़ करोड़ रुपए के अलग-अलग दो तरह के कफ सिरप बरामद कर चुकी है। एसटीएफ के अनुसार इसके लिए मंडीदीप (Mandideep) में स्थित विंग्स लाइफ रेमिडिज (Wings Life Remedies) नाम से दवा का लायसेंस लिया था। यह लायसेंस बालकिशन (Balkishan) के नाम पर था। वह भोपाल के स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) स्थित चांदबड़ में रहता है। वह दवा कंपनी का प्रतिनिधि हैं। उसकी दुकान डमी के रुप में इस्तेमाल हो रही थी। एसटीएफ (MP STF News) बालकिशन को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी तरह दूसरी दुकान मिसरोद (Misrod) इलाके में राहुल उर्फ अर्जुन मालवीय (Rahul@Arjun Malviya) की थी। जिसे एसटीएफ ने बैतूल (Betul) से गिरफ्तार किया था। उसकी अर्जुन ट्रेडर्स (Arjun Traders) नाम से दुकान थी। यह दोनों दवा दुकान सिर्फ डमी थी। इनके नाम पर दवा बुलाकर गांधी नगर और परवलिया सड़क में उतारने और वहां लेबल बदलकर ग्रामीण अंचलों में वितरण का काम होता था।
आरोपियों की संख्या एक दर्जन हुई
मुख्य आरोपी राहुल कुशवाहा जांच एजेंसियों के रडार में पहले से था। इसलिए उसने सीहोर (Sehore) निवासी आकाश भाटी (Akash Bhati) और परवलिया सड़क निवासी अकील खान (Aqeel Khan) की मदद से कारोबार फैलाया। एसटीएफ को अभी भी निखिल उर्फ नितिन साहू (Nikhil@Nitin Sahu) और सलमान उर्फ बाबू भाई (Salman@Babu Bhai) की तलाश है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30-30 हजार रुपए का इनाम घोषित हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।