Bhopal News: पीठ, गर्दन और हाथ में आई चोट, तीन व्यक्तियों में से एक आरोपी की हुई पहचान

भोपाल। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला कर दिया। उसे पीठ, गर्दन और हाथ में गंभीर चोट आई है। यह वारदात भोपाल शहर के ऐशबाग इलाके की हेै। पुलिस को हमले में शामिल एक व्यक्ति का पता चल गया है।
पुरानी रंजिश के चलते हुआ विवाद
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार हमले में जख्मी पियूष बघेल (Piyush Baghel) है जो कि पुराने सुभाष नगर (Subhash Nagar) में रहता है। हमले की वारदात 21 जून की रात हुई थी। पियूष बघेल मूलत: सिवनी (Sivni) जिले का रहने वाला है। उसकी जस्टिस चौधरी (Justice Chaudhary) से पुरानी रंजिश है। वह उसको तलाशते हुए भोपाल आया था। घटना के वक्त जख्मी अपने दोस्त 22 वर्षीय प्रभात पटेल उर्फ सजल (Prabhat Patel@Sajal) के साथ बोतल में पानी लेने जा रहा था। आरोपी जस्टिस चौधरी के साथ दो अन्य व्यक्ति थे। जिनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोस्त प्रभात पटेल उर्फ सजल पिता रमेश पटले उम्र 22 साल की शिकायत पर 22 जून को प्रकरण 262/26 दर्ज कर लिया है। दोस्त एक सप्ताह पूर्व ही सिवनी जिले से नौकरी की तलाश में आया था। प्रभात पटेल उर्फ सजल हमले में जख्मी युवक के पास ही ठहरा था। पुलिस का कहना है कि हमले के पीछे वजह का पता आरोपी जस्टिस चौधरी की गिरफ्तारी होने पर ही चल सकेगा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।