Bhopal News: गांजे और अवैध शराब के साथ तीन महिला गिरफ्तार

Share

Bhopal News: पुड़िया बनाकर बेचे गांजे से मिली रकम भी बरामद,एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

Bhopal News
छोला मंदिर थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान तीन महिलाओं को भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह सभी महिलाएं अवैध तरीके से नशे का सौदागर बनी हुई थी। पुलिस ने एक एनडीपीएस और दो आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज करके महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

इन महिलाओं से बरामद हुआ माल

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार दशहरा मैदान के पीछे स्टेडियम की बिल्डिंग के नजदीक कामनी कुचबुंदिया पति कृपाल सिंह कुचबुंदिया उम्र 55 साल को दबोचा गया। उसके पास कपड़े की थैली में 282 ग्राम गांजा मिला। इन्हें वह पुडिया बनाकर 50 रुपए प्रति के हिसाब से बेच रही थी। कामनी कुचबुंदिया (Kamni Kuchbundiya) अर्चना गैस एजेंसी (Archna Gas Agency) के पास रहती है। उसके पास से पांच सौ रुपए भी मिले हैं। यह रकम गांजे (Ganja) की पुडिया बेचने से उसे मिले थे। इसी तरह शंकर नगर (Shankar Nagar) में टीन के मकान से मीरा अहिरवार पति जसवंत अहिरवार उम्र 40 साल को गिरफ्तार किया गया। वह मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले की रहने वाली है। फिलहाल मीरा अहिरवार (Meera Ahirwar) शंकर नगर बस्ती में रहती है। वह अवैध शराब बेचने का काम कर रही थी। पुलिस को उसके पास से छह पेटी शराब (Liquor)  मिली है। प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर हैं। इसके अलावा पुलिस ने नीलम कुचबुंदिया पति कमल कुचबुंदिया उम्र 38 साल को गिरफ्तार किया है। वह चांदबाड़ी में रहती है। नीलम कुचबुंदिया (Neelam Kuchbundiya) के कब्जे से 20 क्वार्टर शराब मिली हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News: कार खरीदने के नाम पर फर्जीवाड़ा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!