Bhopal Murder News: हाइपरसेक्सुअलिटी से ग्रसित आरोपी से क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया

Share

Bhopal Murder News: बेहद निर्मम तरीके से अप्राकृतिक कृत्य को अंजाम दिया,एचआईवी पॉजिटिव से संबंधित मेडिकल रिपोर्ट भी की गई जब्त,कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश करने की तैयारी

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। हत्या करने वाले हाइपरसेक्सुअलिटी से ग्रसित आरोपी को घटना स्थल पर ले जाकर एक महीना पूर्व किए गए क्राइम सीन का रिक्रिएशन कराया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की है। उसने जो खुलासे किए है वह जानने के बाद यह साफ हो गया है कि वह अप्राकृतिक कृत्य करते वक्त काफी हिंसक हो जाता था। इधर, उसके एचआईवी पॉजिटिव होने के मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को मिल गई है। इस संबंध में मिसरोद थाना पुलिस से मदद मांगी गई। दरअसल, 2022 में वहां अप्राकृतिक कृत्य के मामले में आरोपी गिरफ्तार हुआ था।

पीड़ितो को गवाह बना सकती है पुलिस

पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाने उसके मिसरोद (Misrod) स्थित घर के आसपास छानबीन कर रही है। उसके मोबाइल (Mobile)  में कुछ वीडियो (Video) भी मिले हैं। इसके अलावा मोबाइल में समलैंगिक समूहों से संबंधित एप इंस्टाल होने की भी जानकारी मिली हैं। आरोपी की उम्र लगभग 25 साल है। उसे 24 जून को कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन की रिमांड पूछताछ के लिए मांगी गई थी। आरोपी ने 40 से 50 लोगों के साथ अप्राकृतिक कृत्य करना कबूल लिया है। पुलिस उन पीड़ितों को भी हत्या के प्रकरण में गवाह बनाने जा रहे है। ताकि आरोपी को कठोर सजा मिले और उसे जमानत न मिल सके। उसकी जिस तरह की हरकतें हैं वह मेडिकल जगत में उसे हाइपरसेक्सुअलिटी (Hypersexuality ) से ग्रसित व्यक्ति माना जाता है। चिकित्सकीय भाषा में इसे कम्पल्सिव सेक्सुअल बिहेवियर डिसआर्डर (Compulsive Sexual Behavior Disorder) यानि सीएसबीडी (CSBD) नाम की बीमारी भी कही जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन में इसे वर्गीकरण की श्रेणी में आईसीडी—11 की श्रेणी में रखते हुए मानसिक विकार के रुप में मान्यता दी है। ऐसे संवेदनशील व्यक्ति के साथ जेल में भी रखने के लिए नियम बने हुए हैं। लेकिन, पुलिस इन बातों को उजागर करने से बच रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि आरोपी इसी बुरी लत के चलते एचआईवी (HIV) संक्रमित भी हो चुका है। थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे (TI Sunil Kumar Dubey) अभी भी इतने संवेदनशील मामले में बयान नहीं दे पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: किन्नरों के दो गुट में विवाद 

यह है पूरा मामला जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस को 29 मई की दोपहर में ईको लॉजिकल पार्क (Ecological Park) के पास पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला था। उसकी पहचान मंडीदीप (Mandideep) निवासी के रुप में हुई थी। मृतक एक कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड के अलावा मंडीदीप की एक कंपनी में मजदूरी भी करता था। उसकी दो ​बेटियां, पत्नी और भाई भी है। मृतक का शव करीब चार दिन पुराना था। इसलिए उसके साथ हुए अप्राकृतिक कृत्य की बात उजागर नहीं हुई थी। यह बात तब सामने आई जब पुलिस ने आरोपी को उसके मोबाइल और पर्स को उठा ले जाने पर थाने लाकर पूछताछ की गई। आरोपी मिसरोद थाना क्षेत्र में रहता है और डिलीवरी ब्यॉय का काम करता है। घटना वाले दिन आरोपी ने नशे में धुत मृतक के साथ तीन बार अप्राकृतिक कृत्य को अंजाम दे चुका था। इससे पहले उसने भोजन कराने से लेकर तमाम उसकी मांग नशे की हालत में पूरी भी की थी। आरोपी ने सिर पर पत्थर मारकर हत्या की थी। जिसके बाद वह मोबाइल और पर्स उठाकर गायब हो गया था। उसने मोबाइल (Mobile) किसी भारत नाम के व्यक्ति को बेच दिया था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP By Election: संघ के संकेत हमारे भरोसे न रहे भाजपा
Don`t copy text!