Bhopal News: कार की टक्कर से जख्मी महिला ने दम तोड़ा

Share

Bhopal News: राजा भोज तिराहे के नजदीक मॉर्निंग वॉक करते वक्त हुई थी दुर्घटना

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मॉर्निंग वॉक में निकली महिलाओं को कार ने टक्कर मार दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में हुई थी। इस हादसे में गंभीर रुप से जख्मी महिला की 24 जून की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक टक्कर मारने वाली कार का पता नहीं चल सका है।

कार ने मारी थी टक्कर

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 22 जून की सुबह लगभग साढ़े चार बजे राजा भोज तिराहे के नजदीक हुई थी। हादसे में गुडिया देवी और उनके बेटे किशन को चोटें आई थी। गुडिया देवी (Gudiya Devi) को पहले ओजस अस्पताल (Ojas Hospital) में इलाज चला था। दोपहर में उसकी तबीयत फिर बिगड़ी तो पति रंजीत ने भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) में भर्ती कराया था। पुलिस ने इस मामले में घटना के वक्त मौजूद रुबी देवी पत्नी नंदकिशोर पंडित उम्र 35 साल की शिकायत पर 22 जून को दुर्घटना का प्रकरण 413/26 दर्ज कर लिया था। जख्मी महिला रुबी देवी (Rubi Devi) उनकी भाभी थी। इलाज के दौरान 25 वर्षीय गुडिया देवी की इलाज के दौरान 24 जून की सुबह मौत हो गई। बागसेवनिया थाना पुलिस ने मर्ग 38/26 कायम करने के बाद शव पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी टक्कर मारने वाली कार (Car) का पता नहीं चल सका है।

खेत में पड़ा मिला डंपर चालक का शव

इधर, मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र स्थित गुराडी रोड पर 24 जून की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। नजदीक मोटर साइकिल भी थी। जिसकी मदद से शव की पहचान शकील खान पिता रकीब खान उम्र 36 साल के रुप में हुई है। वे कोलार रोड (Kolar Road) स्थित ग्राम इनायतपुरा (Inayatpura) में रहते थे। पुलिस को जांच में पता चला है कि शकील खान (Shakeel Khan) मंडीदीप में डंपर (Dumper) चलाने जाते थे। मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग 42/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच एसआई सूर्यनाथ यादव (SI Suryanath Yadav) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मृतक स्वयं के वाहन से गिरने के बाद आई चोट से मृत हुए हैं। हालांकि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय होंगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फेसबुक फ्रेंड का फेक वाला लव

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!