Bhopal Cop News: नशे के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन

Share

Bhopal Cop News: अवैध शराब, एमडी ड्रग्स के अलावा गांजा पीने काम आने वाला कैप्टन गोगो रोलिंग पेपर बेचते व्यापारियों को दबोचा

Bhopal Cop News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। राजधानी में नशे के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन तेज हो गया है। जिसमें अवैध शराब, एमडी ड्रग्स के साथ आरोपियों (Bhopal Cop News)  को दबोचने का काम किया गया। वहीं गांजा पीने के काम आने वाले कैप्टन गोगो रोलिंग पेपर बेचते कारोबारियों को दबोचा गया है। यह कार्रवाईयां स्टेशन बजरिया, हनुमानगंज और निशातपुरा थाना पुलिस ने की है।

पर्स के भीतर मिला एमडी ड्रग्स

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस ने 90 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। चांदबड़ में वाहन चैकिंग के दौरान कार (Car) एमपी-04-ईसी-1582 को चैक किया गया। कार की डिग्गी में छह पेटी, कार की बीच वाली सीट पर चार पेटी पुलिस को मिली। पुलिस ने बरामद शराब (Liquor) की कीमत 81 हजार, 240 रुपए बताई है। कार में सवार आरोपी चंद्रभान सेन (Chandrabhan Sen) पिता दशरथ सेन उम्र 40 साल के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी स्टेशन बजरिया में स्थित चांदबड़ का रहने वाला है। इसी तरह हनुमानगंज थाना (Hanumanganj) पुलिस ने नगर निगम निमार्णाधीन बिल्डिंग बाल बिहार के पास दानिश खान पिता स्व. सईद खान उम्र 19 साल को दबोचा। वह कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जीपीओ के पीछे इमामीगेट में रहता है। दानिश खान (Danish Khan) की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पुलिस को पर्स के भीतर एमडी ड्रग्स (MD Drugs) मिला। आरोपी के कब्जे से जब्त ड्रग्स की कीमत 50 हजार रुपए हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Gangster's Encounter : कांग्रेस नेता की हत्या करने वाले दो बदमाशों को नरसिंहपुर पुलिस ने किया ढ़ेर

पान की गुमठियों पर ज्यादा निगरानी

इधर, निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस ने नबी बाग गेट के सामने अगल-अलग दो पान की गुमठियों पर जाकर पड़ताल की। यहां से गांजा (Ganja)  पीने के काम आने वाला गोगो (GOGO) स्मोकिंग कोन, स्किन पेपर, गोगो रोल पेपर बेचते मिलने की सूचनाएं मिल रही थी। आरोपी रवि सेनी पिता शंकर लाल सेनी उम्र 38 साल और हरिसिहं जाट पिता स्व.माधव सिंह जाट उम्र 58 साल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। रवि सेनी (Ravi saini)  बृज कॉलोनी (Braj Colony) में रहता है। जबकि हरिसिंह जाट (Hari Singh Jaat) करोद के नजदीक पूजा कॉलोनी (Pooja Colony) में रहता है। इसी तरह हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस ने भी दस नंबर मार्केट के पास पान की गुमठी से गोगो रोलिंग पेपर (Gogo Rolling Papers) बेचते हुए पवन साहू (Pawan Sahu) और रामस्वरुप चौरसिया (Ram Swarup Chaurasiya) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। बैरागढ़ और खजूरी सड़क थाना पुलिस ने भी गांजा पीने के काम आने वाले रोलिंग पेपर बेचते क्रमश: गोविंद और पवन प्रजापति (Pawan Prajapati) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। सभी व्यापारियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर के आदेशों को न मानने का मामला बनाया गया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बीबीए छात्र को पीटा
Don`t copy text!