Bhopal News: मारपीट करके पेशाब पिलाने वाले तीन बदमाश दबोचे, आरोपियों की संख्या बढ़ने जा रही, अभी भी घटना स्थल को लेकर विवाद की स्थिति, माइक्रो बीट सिस्टम की बदमाशों ने पोल खोली

भोपाल। कमला नगर के बदमाशों ने पुलिस के माइक्रो बीट सिस्टम की हकीकत बयां कर दी। इसे लागू हुए एक पखवाड़े से अधिक का समय बीत गया है। जिस युवक को अधमरा करने के बाद पेशाब पिलाया गया उसे घंटों तक न्याय दिलाने के नाम पर एक थाने से दूसरे थाने ले जाया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। अभी भी वास्तविक घटना स्थल साफ नहीं हैं। क्योंकि पर्यवेक्षण करने वाले अधिकारी बातचीत करने से बच रहे हैं।
पीड़ित को गाड़ी में उठाकर ले गए थे
पीड़ित युवक दलित समाज (Dalit Samaj) से भी आता है। इसके बावजूद धाराएं एफआईआर से गायब हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात में शामिल प्रेम थापा (Prem Thapa) समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनका 30 अप्रैल की दोपहर जूलुस उनके ही इलाके में निकालने की तैयारी की जा रही है। सारे आरोपी कमला नगर(Kamla Nagar) थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिनके खिलाफ कई प्रकरण भी दर्ज है। पुलिस के अनुसार वारदात 25—26 अप्रैल की दरमियानी रात अंजाम दी गई थी। पीड़ित कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नया बसेरा बस्ती में रहता है। वह घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने सबसे पहले कमला नगर थाने पहुंचा था। जिसके बाद पुलिस ने पीएमएलसी पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित को लेकर हनुमानगंज (Hanumanganj) थाने पहुंची। यहां पुलिस ने प्रेम थापा, गुट्टू पिस्टल (Guddu Pistol), दिव्यांश सोनी (Divyansh Soni) और एक नाबालिग के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 196/26 दर्ज किया था। वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया (TI Awadhesh Singh Bhadauriya) ने बताया कि पहले पीड़ित को बस स्टेंड के पास से वाहन में बैठाकर वहां ले जाया गया था। सारे आरोपी कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित शबरी नगर (Shabri Nagar) बस्ती के रहने वाले हैं। पुलिस को पता चला है कि प्रेम थापा के खिलाफ नौ, गुट्टू के खिलाफ एक, दिव्यांश सोनी के खिलाफ चार प्रकरण पहले से थानों में दर्ज है। वहीं नाबालिग भी कुछ समय पहले ही जेल से रिहा हुआ है।
माइक्रो बीट सिस्टम प्रभारी को नोटिस मिलना तय

प्रेम थापा और गट्टू पिस्टल कुछ दिन पहले ही अलग—अलग मामलों में जमानत पर बाहर आए हैं। जिसके साथ बर्बरता हुई है उसके भी खिलाफ मारपीट के दो प्रकरण दर्ज है। हमले के पीछे बदमाशों के दो गुटों के बीच चल रहे वर्चस्व की लड़ाई की बात सामने आई है। पीड़ित जिसके साथ बर्बरता हुई उसका साथी उमेश बम लहरी उर्फ मिट्ठूलाल (Umesh Bam Lahari @Mitthulal) है। वह उसके गिरोह का सदस्य है। इधर, माइक्रो बीट सिस्टम में अच्छे से निगरानी न रखने के कारण कमला नगर थाने के प्रभारी एसआई शैलेंद्र सिंह (SI Shailendra Singh) को नोटिस देकर जवाब मांगने की तैयारी की जा रही है। जबकि संबंधित बीट प्रभारी को भी शोकाज नोटिस दिया जा सकता है। दरअसल, सारे अपराधी हैं जिन्हें जेल से बाहर आने के बाद बीट प्रभारी को उन पर निगरानी रखनी थी। इधर, घटना स्थल छोला मंदिर इलाके का बनता दिख रहा है। वहां पीड़ित के साथ मारपीट करने के बाद चेहरे पर पेशाब किया जाना पाया गया है। इससे पहले उसको बातचीत के बहाने झांसा देकर ले जाया गया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।