Bhopal News: सागर प्लाजा की लिफ्ट चौथी मंजिल से बेसमेंट में जाकर गिरी

Share

Bhopal News: पत्रकार समेत पांच लोग जख्मी, चार क्विंटल थी केपेसिटी, अधिक वजन होने की पुलिस ने लगाई अटकलें

Bhopal News
एमपी नगर थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। एमपी नगर जोन-2 स्थित कमर्शियल एरिया में सागर (सेज) प्लाजा की लिफ्ट चौथी मंजिल से अचानक बेसमेंट में आकर गिरी। इस दौरान भारी-भरकम आवाज के साथ वहां चीख-पुकार मच गई थी। हादसे की जांच भोपाल शहर की एमपी नगर थाना पुलिस कर रही है। घटना में पत्रकार, महिला समेत पांच लोग जख्मी हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण यह दुर्घटना हुई।

लिफ्ट में छह लोग हुए थे सवार

एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 29 अप्रैल की शाम लगभग साढ़े पांच बजे हुई थी। यहां एक विज्ञापन एजेंसी के ऑफिस में बैठक थी। यह बैठक 1 मई मजदूर दिवस को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर होना थी। जिसमें शामिल होने पत्रकार रिजवान अहमद सिद्दीकी, सुशील कुमार त्रिपाठी, दिलीप सिंह भदौरिया, अनीता चौबे, प्रगति श्रीवास्तव और सादिया खान जा रहे थे। बैठक से निकलने के बाद सभी लिफ्ट में सवार हुए। लिफ्ट में छह लोग सवार हुए थे। लिफ्ट गिरने के कारण रिजवान अहमद सिद्दीकी, सुशील त्रिपाठी और सादिया खान के पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि लिफ्ट गिरने की कंपन से काफी जोरदार लहर उठी थी। जिस कारण प्लॉजा में स्थित अन्य ऑफिस में लगे शीशों में भूकंप आने जैसा अहसास भी हुआ था। जिस कारण सभी निकलकर लिफ्ट और कुछ सीढ़ियों की तरफ भागे। लिफ्ट गिरने के बाद सतर्क करने वाला अलार्म भी जोर-जोर से बजने लगा। बिल्डिंग में मौजूद लोगों ने स्थिति को जानने के बाद उसके भीतर फंसे घायलों को बाहर निकालने का काम किया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एक्टिवा की टक्कर से वृद्ध की मौत

रखरखाव करने वाली कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी

घटना के बाद लिफ्ट का रखरखाव करने वाली कंपनी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस की तरफ से भवन मालिक उसके ठेकेदार की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि घायलों के विस्तृत बयान दर्ज किया जाना बाकी है। जांच के बाद इस मामले में दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!