Bhopal News: बाइक चला रहे रिश्तेदार और उसका दोस्त हादसे में बुरी तरह से जख्मी

भोपाल। बाइक को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के बैरसिया थाना क्षेत्र में हुई है। जबकि दो अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
टैंकर ने मारी थी जोरदार टक्कर
बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 27 अप्रैल की शाम लगभग सवा छह बजे ग्राम इमलिया स्वरुप के पास वाह नदी के नजदीक हुई थी। सामने से टक्कर मारने वाला टैंकर (Tanker) एमपी-04-जीबी-5767 नरसिंहगढ़ की तरफ से आ रहा था। टैंकर ने बाइक (Bike) एमपी-42-एमएस-5361 को टक्कर मार दी थी। बाइक को रामेश्वर विश्वकर्मा (Rameshwar Vishwakarma) चला रहे थे। उनके साथ जीजा शिवनारायण विश्वकर्मा और दोस्त दिलीप लववंशी बैठे थे। यह सभी लोग राजगढ़ (Rajgarh) जिले में स्थित ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुडिया स्थित घर जा रहे थे। हादसे में शिवनारायण विश्वकर्मा (Shivnarayan Vishwakarma) पिता पन्नालाल विश्वकर्मा उम्र 55 साल की मौत हो गई थी। वह शाजापुर (Shajapur) जिले के काला पीपल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गनेशपुरा के रहने वाले थे। बैरसिया पुलिस ने इस मामले में मर्ग 30/26 कायम किया था। जिसकी जांच के बाद 28 अप्रैल को रामेश्वर विश्वकर्मा पिता बिहारीलाल विश्वकर्मा उम्र 30 साल की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 258/26 दर्ज कर लिया। हादसे में जख्मी रामेश्वर विश्वकर्मा और दिलीप लववंशी (Dilip Lavvanshi) को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके से भाग गया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।