Bhopal News: टॉप एंड टाउन के ठेकेदार ने ईट मारकर किया जख्मी

Share

Bhopal News: चार घंटे के ओवरटाइम का भुगतान नहीं करने को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। टॉप एंड टाउन कंपनी की ब्रेड पैकेज कराने का ठेका लेने वाले एक व्यक्ति ने ईट मारकर एक युवक को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हुई थी। विवाद ओवर टाइम का भुगतान नहीं करने को लेकर शुरु हुआ था।

ओवरटाइम का भुगतान नहीं करने पर हुआ विवाद

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार गोलू मेहरा पिता पन्नालाल मेहरा उम्र 25 साल रुप नगर (Roop Nagar) में नाले के पास रहता है। उसको सिर पर गंभीर चोट आई है। उसने पुलिस को बताया कि दो महीना पूर्व वह भोला ठेकेदार (Bhola Thekedar) के कहने पर टॉप एंड टाउन बैकरी (Top ‘n Town Bakery) में जाकर ब्रेड पैकिंग का काम करता था। लेकिन, ठेकेदार भोला उससे बारह घंटे की बजाय सौलह घंटे काम ले रहा था। वह वेतन का भुगतान बारह घंटे के हिसाब से कर रहा था। इसी कारण उसने आगे काम करने से इंकार कर दिया। विवाद तब हुआ जब उसे देखकर गोलू मेहरा (Golu Mehra) ने चार-चार घंटे अतिरिक्त काम करने के बकाया रकम को लेकर बोला। वह कहने लगा कि छह महीने बाद वह हिसाब करेगा। पीड़ित ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की बात बोली तो आरोपी भोला ने ईट उठाकर उसके सिर पर मार दिया। उसकी चीख सुनकर बहन काजल मेहरा (Kajal Mehra) आई और उसे जख्मी हालत में लेकर थाने पहुंच गई। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ 184/26 प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग बेटी के साथ सौतेले पिता ने की ज्यादती

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!