Bhopal News: बुलेट राइडर का पैर कुचलती भागी कार

Share

Bhopal News: हादसे में बुरी तरह जख्मी टीचर को भोपाल फ्रैक्चर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार कार ने बूलेट सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक बूलेट के चालक का बायां पैर कुचलते हुए मौके से भाग गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। जख्मी को गंभीर हालत में भोपाल फ्रैक्चर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बायां पैर हुआ फ्रैक्चर

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 27 अप्रैल की दोपहर लगभग बारह बजे संंगम टेंट हाऊस (Sangam Tent House) के पास कोचिंग पढ़ाने गए थे। हादसे में राहुल चौबे (Rahul Chaubey) जख्मी है। दुर्घटना कौशल्या पिंक हेरीटेज कॉलोनी (Kaushalya Pink Heritage Colony) के गेट के सामने हुई थी। वह बूलेट (Bullet) एमपी-04-क्यूएफ-1635 से जा रहे थे। उन्हें कार (Car) एमपी-04-वायजेड-3259 के चालक ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने उनके बड़े भाई रवि चौबे (Ravi Chaubey) पिता शिव नारायण चौबे उम्र 35 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। वे भारतीय रेलवे में लोको पायल हैं। घटना के वक्त उन्हें जब जानकारी मिली तो वे डीआरएम कार्यालय (DRM Office) में थे। इसलिए उन्होंने परिचितों से मदद मांगकर भाई राहुल चौबे को भोपाल फ्रैक्चर अस्पताल (Bhopal Fracture Hospital) पहुंचाया। हादसे में उनका बायां पैर फ्रैक्चर हुआ है। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने फिलहाल सामान्य दुर्घटना का प्रकरण 188/26 दर्ज किया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग के साथ छेड़छाड़

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!