Bhopal News: नाबालिग के साथ छेड़छाड़

Share

Bhopal News: पीछा करके लंबे अरसे से कर रहा था परेशान, सहेली के जरिए हुई थी पहचान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की एक घटना हुई है। इस मामले का आरोपी से पीड़िता  की पहचान सहेली के जरिए हुई थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

यह बोलकर कर रहा था परेशान

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 29 अगस्त की शाम साढ़े सात बजे 407/22 धारा 354/354-क/294/506/7/8 (छेड़छाड़, पीछा करके परेशान करना, गाली-गलौज, धमकाना और पाॅक्सो अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया है। पीड़िता की उम्र 14 साल है। इस मामले का आरोपी शक्ति उर्फ विवेक (Shakti@Vivek) है जिसकी उम्र 19 साल है। आरोपी बैरसिया गांव का रहने वाला है। उससे पहचान पीड़िता की सहेली के जरिए हुई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी उससे शादी करने के लिए मजबूर करता था। इसी बात को लेकर उसने बातचीत भी बंद कर दी थी। जिसके बाद वह उसका पीछा करके परेशान करने लगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: हैरान कर देने वाला जालसाजों का सायबर फ्रॉड
Don`t copy text!