War Effect News: रूसी सैनिकों को उनकी पत्नी दिला रही यह शपथ

Share

War Effect News: बलात्कार करने को जायज बोलकर ठहाका मारकर हंसते हुए यह बोली महिला, यूक्रेनी महिलाओं की दिल दहला देने वाली कहानियां

कीव। रूस-यूक्रेन के बीच जंग (War Effect News) को 57 दिन बीत गए हैं। इस युद्ध में जितनी तबाही शहरों की हुई उससे कहीं अधिक उसका खामियाजा वहां रहने वाली महिलाओं ने भोगा। सबसे बुरे हाल बूचा शहर के थे। यहां रूसी सैनिकों ने सारी मानवीय हदों को तार-तार किया। सैनिकों ने नाबालिगों से लेकर विवाहिता महिलाओं के साथ यौन अत्याचार किया। इन घटनाओं को सुनकर दूसरी यूक्रेनी सिपाहियों की पत्नी ने बदला लेने के लिए पति से शपथ दिलाई। इस बात की कुछ रिकॉर्डिंग रिकॉर्ड भी हुई है। जिसके बाद यह चौका देने वाली जानकारियां सामने आ रही है।

रूसी सैनिक की पत्नी ने ठहाका लगाया

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि द सिक्योरिटी सर्विस ऑफ  द यूक्रेन के इंटरसेप्टर ने रूसी सैनिक और उसकी पत्नी की फोन पर हुई बातचीत को सुना गया है। जिसमें रूसी सैनिक और उसकी पत्नी के बीच बातचीत चल रही है। यह बातचीत यूक्रेनी महिलाओं के साथ हुए बलात्कार को लेकर की जा रही थी। इस बातचीत का एक ऑडियो टेलीग्राम चैनल पर भी वायरल हुआ है। डेली मेल ने इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट देते हुए बताया है कि रूसी महिला अपने सैनिक पति से बोल रही है कि यूक्रेनी महिलाओं के साथ बलात्कार करो। इसमें रूसी महिला की हंसी भी सुनी गई है और वह पति से कहती है कि मुझसे कुछ कहने की जरूरत नहीं है। इस पर सैनिक पति अपनी पत्नी से कहता है कि अच्छा, मुझे रेप करना चाहिए और तुमसे कुछ नहीं बताना चाहिए। रूसी सैनिक ने दोबारा यह बात पत्नी से पूछी तो उसने कहा कि हां तुम अपनी सुरक्षा में ये सब कर सकते हो।

दरिंदगी की ऐसी कहानियां

यूक्रेनी महिलाओं की कई कहानियां सामने आई है। जिसमें से एक प्रमुखता से प्रकाशित हुई है। यह कहानी 50 साल की महिला एना की है। उसने बताया कि बंदूक के दम पर उसके पति के सामने रूसी सैनिक ने उसका रेप किया था। बाद में महिला के पति की गोली मारकर हत्या भी कर दी गई थी। एना ने बताया था कि रूसी सैनिकों के जाने के बाद उन्हें ड्रग्स और वियाग्रा की खाली शीशियां मिली थीं। एना का कहना था कि रूसी सैनिक हत्यारे हैं। वे हमेशा नशे में धुत रहते हैं। उनमें से ज्यादातर हत्यारे, बलात्कारी और लुटेरे हैं। रूसी सैनिकों ने बलात्कार करते हुए वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया वायरल किया था। इस सैनिक का नाम अलेक्सी बायचकोव बताया जा रहा है। उसको पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। एक महिला ने बताया कि रूसी सैनिकों के यौन अत्याचार से बचने के लिए उसने बाल काटकर अपने आपको कुरुप करने का प्रयास भी किया। इसके बावजूद उसको  नहीं बख्शा गया। रूसी सैनिक महिलाओं को भूमिगत भवनों के भीतर दिनभर खड़ा रहने की भी सजा देते थे।
यह भी पढ़ें:   World News : अस्पताल की 10 नर्स और एक डॉक्टर एक साथ गर्भवती
Don`t copy text!