Bhopal News: पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद नोटिस देकर रिहा किया

भोपाल। वयोवृद्ध से पुलिस को 235 ग्राम गांजा मिला है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस ने की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। उम्र और मामले में सजा का प्रावधान देखते हुए वृद्ध को जमानत पर थाने से रिहा किया गया।
काले रंग के बैग में छुपा रखा था गांजा
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 22 अप्रैल को की गई थी। संदेही राजाराम सेन उर्फ महाराज पिता धन्नालाल सेन उम्र 70 साल को हिरासत में लिया गया। वह करोद के नजदीक विशाल चाट भंडार वाली गली में रहता है। पुलिस को राजाराम सेन उर्फ महाराज (Rajaram Sen@Maharaj) के कब्जे से 235 ग्राम गांजा मिला। आरोपी को करोद चौराहे के नजदीक से दबोचा गया था। उसके पास काले रंग का पाऊच बैग था। उसी बैग (Bag) के भीतर गांजा (Ganja) रखा पाया गया। पुलिस ने बरामद गांजे की कीमत ढ़ाई हजार रुपए बताई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का प्रकरण 340/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गांजा जिन व्यक्तियों से खरीदा गया उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।