Bhopal Fraud News: सत्यम मोटर्स को बचाने निरीक्षक ने एफआईआर ही दर्ज नहीं की

Share

Bhopal Fraud News: छह साल थाने और अदालत में जूझने के बाद पीड़ित परिवार ने दर्ज कराया जालसाजी का मामला

Bhopal Fraud News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कार बुकिंग की अग्रिम राशि एक लाख 61 हजार रुपए वापस पाने के लिए एक पीड़ित परिवार को छह साल तक भारी संघर्ष करना पड़ा। इससे पहले परिवार थाने और कोर्ट के चक्कर काटता रहा। घटना भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित सत्यम मोटर्स कंपनी की है। जिसमें अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जालसाजी और कूटरचना का मामला दर्ज किया है।

छह साल थाने के चक्कर काटता रहा परिवार

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार रोशनी यादव पुत्री भैरों सिंह यादव उम्र 26 साल कोलार रोड (Kolar Road) स्थित अकबुरपुर (Akbarpur) में रहती है। वह प्रायवेट जॉब करती है। रोशनी यादव (Roshni Yadav) ने ग्रांट विटारा कार (Car) खरीदने की इच्छा जताई थी। जिसमें उन्होंने पिता भैरों सिंह यादव (Bhairo SinghYadav) के मित्र राजू उर्फ विजय कुमार घोसले (Raju@Vijay Kumar Ghosle) से मदद मांगी। वह परिवार के साथ सत्यम मोटर्स (Satyam Motors) में पहुंची। वहां उसने 11 हजार रुपए देकर मई, 2019 में कार बुक कराई। दरअसल, कंपनी के मैनेजर प्राणेश द्विवेदी (Pranesh Diwedi) ने बताया था कि कार की वेटिंग चल रही है। टोकन राशि देने के बाद उसने दो किस्त में डेढ़ लाख रुपए का अतिरिक्त भुगतान कर दिया। इसके बाद वह डिलीवरी अक्टूबर, 2019 में कार लेने पहुंची तो मैनेजर ने बताया कि उनकी दी हुई रकम वापस ले ली गई है। यह रकम उनके साथ आए राजू उर्फ विजय कुमार घोसले के खाते में जमा करा दी गई है। पीड़िता ने विरोध किया तो उन्होंने उसकी तरफ से पेश एफडी भी दिखाई गई। जिसमें कहा गया था कि उसके पास खाता नहीं हैं। इसलिए उनके परिचित राजू उर्फ विजय कुमार घोसले के खाते में रकम दी जाए। सत्यम मोटर्स ने डीडी दी थी जो उसी खाते में रकम निकाली गई। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने कई बार मिसरोद थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। लेकिन, उस वक्त उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार नवंबर, 2022 तक थाने के चक्कर काटता रहा। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के अलावा सीएम हेल्प लाइन में भी शिकायत हुई। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने कोर्ट में याचिका लगाई थी। जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मेघा अग्रवाल की अदालत ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज करके न्यायालय को सूचित करने आदेश दिए। पुलिस ने इस मामले में क्यूडी शाखा में सत्यम मोटर्स में पेश शपथ पत्र की रिपोर्ट मांगी। जिसमें पता चला कि रोशनी यादव के हस्ताक्षर कूटरचित हैं। जिस खाते में पैसा जमा किया गया वह राजू उर्फ विजय कुमार घोसले के नाम पर है। उस खाते में चाय दुकान का पैसा जमा होता है। मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण 217/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal news: मां से झगडा करने पर बेटा महिला को पीटने पहुंचा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!