Bhopal News: नाबालिग ने ब्लैड मारकर किया जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: अपनी जगह पर पीड़ित को नौकरी करते देखकर आगबबूला हुआ

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाईन— टीसीआई

भोपाल। नाबालिग ने एक व्यक्ति को ब्लैड से वार करके जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र की है। जिसमें प्रकरण दर्ज करके नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है।

गले मेंं किया ब्लैड से वार

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार हमले में आरिफ खान पिता मुबारिक खान उम्र 21 साल है। वह इंद्रा नगर चौकी के पीछे रहता है। आरिफ खान (Arif Khan) काजी कैंप स्थित चाय की दुकान पर काम करता है। वहां नाबालिग जिसकी उम्र 17 साल है वह पहुंचा। उसने कहा कि उसके स्थान पर काम करने का साहस कैसे कर लिया। यह बोलते हुए गाली-गलौज उसने शुरु कर दी। आरिफ खान ने विरोध किया तो ब्लैड (Blade) निकालकर गले में मार दिया। पुलिस ने नाबालिग को बाल संप्रेक्षण न्यायालय में पेश करके उसे बालक सुधार गृह भेजने के आदेश दे दिए। टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में 25 अप्रैल को प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दुकान में घुसकर नकदी ले गए बदमाश 
Don`t copy text!