Bhopal News: परीक्षा को लेकर तनाव में चल रहे छात्र ने तीन दिन पहले गटक लिया था जहर

भोपाल। किसान समेत दो व्यक्तियों ने खुदकुशी कर ली है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित ईटखेड़ी और नजीराबाद थाना क्षेत्र की है। किसान की खुदकुशी मामले में पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं छात्र की खुदकुशी मामले में परीक्षा को लेकर तनाव में होने की बात सामने आ रही है।
परीक्षा को लेकर तनाव में था
ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार गगन ठाकुर पिता प्रहलाद सिंह ठाकुर उम्र 20 साल ग्राम खजूरी में रहते थे। वह बीकॉम सेकंड ईयर का छात्र था। गगन ठाकुर (Gagan Thakur) ने 24 अप्रैल की सुबह लगभग आठ बजे घर में जहर गटक लिया था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन लांबाखेड़ा स्थित आरोग्य निधि अस्पताल (Arogya Nidhi Hospital) ले गए। वहां इलाज के दौरान 25 अप्रैल की शाम लगभग साढ़े सात बजे उसकी मौत हो गई। वह घटना के बाद से ही बेसुध था। इसलिए कोई बयान दर्ज नहीं हुए थे। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने मर्ग 23/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एएसआई पर्वत सिंह मीणा (ASI Parwat Singh Meena) कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजन शोकाकुल है। इसलिए बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।
घर पर अकेला था
इधर, नजीराबाद (Nazirabad) थाना क्षेत्र स्थित ग्राम विजावन कला में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। शव की पहचान प्रदीप अहिरवार पिता मोतीलाल अहिरवार उम्र 18 साल के रुप में हुई है। उसके माता-पिता किसानी करते हैं। 25 अप्रैल की सुबह प्रदीप अहिरवार (Pradeep Ahirwar) का परिवार एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वह घर पर अकेला ही था। उसकी लाश घर के भीतर बीम की रस्सी से बने फंदे पर लटकी मिली। नजीराबाद पुलिस ने मर्ग 17/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच हवलदार जितेंद्र (HC Jitendra) कर रहे हैं। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए उसके मोबाइल समेत अन्य विषयों की जानकारी पुलिस की तरफ से जुटाई जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।