Bhopal News: मैनिट कैंपस के भीतर ई—रिक्शा पलटा

Share

Bhopal News: महिला यात्री जख्मी, चालक के खिलाफ थाने में दर्ज हुआ प्रकरण

Bhopal News
भोपाल मैनिट— फाइल फोटो

भोपाल।  मैनिट कैंपस में तेज रफ्तार ई—रिक्शा पलट गया। जिस कारण हादसे में उसमें सवार महिला जख्मी हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है।  पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। दुर्घटना में चालक भी जख्मी है।

कारपेंटर का काम करती है युवती

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार हादसा 23 अप्रैल की रात लगभग पौने ग्यारह बजे हुआ था। हादसे में भावना यादव पिता करण सिंह यादव उम्र 20 साल जख्मी है। वह कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना क्षेत्र स्थित बैरागढ़ चीचली में रहती हैं। भावना यादव (Bhavna Yadav) कारपेंटर का काम करती है। पीड़िता ने चूना भट्टी स्थित काली मंदिर से ई—रिक्शा (E-Rikshaw) एमपी—04—वायसी—0480 में सवार हुई थी। युवती को मैनिट परिसर (MANIT Campus) में काम था। ई—रिक्शा भीतर मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गया। जिस कारण भावना यादव के सिर, दाएं आंख के पास और दाहिने पैर के घुटने में चोट आई है। पहले जेपी फिर वहां से युवती को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) भेज दिया गया था। लेकिन, पीड़िता थाने में भाई के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंच गई। कमला नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 147/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal NewsL: बंटवारे को लेकर दो भाईयों के बीच खूनी संघर्ष 
Don`t copy text!