Bhopal Loot News: जिस कॉलोनी में वारदात की वहां उसका निकाला गया जुलूस,जेवरात बरामद करने पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी

भोपाल। घर में घुसकर एसएएफ कांस्टेबल की वृद्ध मां से लूटपाट करने वाले बदमाश को भोपाल (Bhopal Loot News) शहर की निशातपुरा थाना पुलिस ने दबोच लिया है। जिसके बाद उसी कॉलोनी में निशातपुरा पुलिस ने उसका जुलूस भी निकाला। आरोपी से अभी जेवरात बरामद करना बाकी है। जिसके लिए उसे अदालत में पेश करके रिमांड पर लियाजाएगा।
नर्मदा अस्पताल में हुई सर्जरी
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार शैल कुमारी मिश्रा पति स्व. देवेन्द्र मिश्रा उम्र 65 साल के साथ घर में घुसकर लूटपाट हुई थी। उनके पति देवेंद्र मिश्रा (Devendra Mishra) पुलिस विभाग में एएसआई थे। उनकी वर्ष 2014 में मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके बेटे कांशीराम मिश्रा (Kashiram Mishra) को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। बेटा फिलहाल एसएएफ (SAF) में आरक्षक है और पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी पर तैनात है। इस कारण शैल कुमारी मिश्रा (Shail Kumari Mishra) घर पर अकेली थी। लूट की वारदात 21 अप्रैल की सुबह करीब दस बजे हुई थी। आरोपी ने उनके गले से सोने के दो मंगलसूत्र और कान के टॉप्स लूट लिए थे। वह अभी भी नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) में भर्ती है। जहां उनकी दिमाग की सर्जरी की गई है।
आरोपी का निकाला जुलूस
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई थी। उसकी लोकेशन राजस्थान की मिल रही थी। आरोपी को आसाराम चौराहे से दबोचा गया। आरोपी की पहचान मंगल उर्फ मांगी लाल अहिरवार पिता हरिकिशन अहिरवार उम्र 35 साल के रुप में हुई है। वह शिव नगर (Shiv Nagar) छोला मंदिर में किराए के मकान में रहता है। इससे पहले वह सिंगारचोली कोहेफिजा में रहता था। उसके खिलाफ कोहेफिजा (Kohefiza) थाने में मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत आधा दर्जन प्रकरण दर्ज है। इससे पहले वह गांधी नगर (Gandhi Nagar) में रहता था। आरोपी मांगीलाल अहिरवार (Mangilal Ahirwar) के पास से लूटा गया मंगलसूत्र बरामद हुआ है। जबकि सोने के टॉप्स अभी बरामद नहीं हो सके हैं। पुलिस ने हमला कर लूटपाट करने वाले आरोपी मंगल उर्फ मांगी लाल अहिरवार (Mangal@Mangilal Ahirwar) को गिरफ्तार करने के बाद नटखट चौक राजीव कॉलोनी (Rajeev Colony) के पास उसका जुलूस भी निकाला।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।