Bhopal News: दूसरी जगह शादी करने पर पूरे परिवार को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

भोपाल। घर के भीतर घुसकर एक युवती का गला घोंटने का प्रयास किया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज इलाके में हुई है। आरोपी पीड़ित युवती का पूर्व प्रेमी है। जिसके खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पति के साथ मार डालने की दी धमकी
हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार थाने में शिकायत 23 वर्षीय रिमझिम ने दर्ज कराई है। वह सिंधी कॉलोनी (Sindhi Colony) के नजदीक रहती है। वारदात 22 अप्रैल की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी रवि वासुदेव पिता महेश वासुदेव है। वह जबरिया घर के भीतर घुस आया। उसने गाली-गलौज करते हुए उसका गला दबोच लिया। वह धमकाने लगा कि यदि उसके अलावा किसी अन्य से उसने शादी की तो वह उसी आयोजन में आकर पूरे परिवार को होने वाले पति के साथ मार डालेगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आस-पास रहने वाले लोग आ गए थे। जिनसे घिरता हुआ देखकर आरोपी रवि वासुदेव (Ravi Vasudev) मौके से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में गाली-गलौज और धमकाने का प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता ने किसी तरह का मेडिकल कराने से पुलिस के सामने इंकार कर दिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।