Bhopal Gun Shot: बस्ती में हवाई फायर से मची सनसनी

Share

Bhopal Gun Shot: थाने में जिस युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी उसके साथियों ने दिया वारदात को अंजाम

Bhopal Gun Shot
सांकेतिक चित्र

भोपाल। किलोल पार्क  के पास बस्ती में 22—23 अप्रैल की दरमियानी रात गोलियां चलाकर सनसनी फैलाई गई। यह घटना भोपाल (Bhopal Gun Shot)  शहर के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र की है। पुलिस को मौके से चली हुई गोली एक खोल बरामद हुआ है। गोलियां चलाने वाले बदमाश नकाबपोश थे और बिना नंबर की बाइक से आए थे। बदमाश एक युवक को तलाश रहे थे। जबकि उसकी मां कुछ देर पहले ही थाने से शिकायत करके वापस लौटी थी।

नकाबपोश बाइक सवार ने किये दो हवाई फायर

थाना प्रभारी नीलम पटवा (TI Neelam Patwa) ने बताया कि शारदा बाई राजपूत पति स्वर्गीय दयाराम राजपूत उम्र 55 साल किलोल पार्क (Kilol Park) के नजदीक पेट्रोल पंप के पीछे रहती है। उसका बेटा राजकुमार राजपूत (Rajkumar Rajput) है जो लगभग चार साल से अलग रहता है। लेकिन, उसको तलाशते हुए कई दिनों से घर पर लोग आ रहे थे। उसको आकाश बाथम (Akash Batham) ने भी बेटे को लेकर धमकाया था। इस कारण वह 22 अप्रैल की रात लगभग दस बजे श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाने में शिकायत लेकर आई थी। पुलिस ने आकाश बाथम को भी थाने में बुलाया। उस वक्त वह उससे समझौते की बात बोल रहा था। इसके बाद दोनों पक्षे अपने-अपने घर चले गए थे। कुछ देर बाद शारदा बाई राजपूत (Sharda Bai Rajput) को शोर सुनाई दिया। उसके घर के बाहर उसके बेटे राजकुमार राजपूत का नाम लेकर कुछ लोग पूछताछ कर रहे थे। वह बाहर निकली तभी बाइक (Bike) पर सवार दो नकाबपोश लोग आए। उन्होंने एक-एक करके दो हवाई फायर करके सनसनी फैला दी। यह बात पुलिस को पता चली तो उसने मौके पर जाकर पड़ताल की। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो जफर भाई के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हुए हैं। वे नकाब पहने थे और उनकी बाइक पर नंबर नहीं था।श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने प्रकरण 70/26 दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने आकाश बाथम की भूमिका से इंकार कर दिया है। पुलिस राजकुमार राजपूत का भी पता लगा रही है। इसके अलावा वह यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसकी रंजिश किन कारणों से हुई है।

यह भी पढ़ें:   ATM Fraud : एटीएम से निकाले 3, खाते से कट गए 28 हजार, 6 महीने से भटक रहा बुजुर्ग

एक पखवाड़े में दूसरी सनसनीखेज वारदात

पुलिस ने बताया कि मोटर साइकिल बदमाश हवाई फायर करने के बाद राजकुमार का नाम लेकर उसको जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हुए थे। आरोपियों के भागने का रुट मैप भी खंगाला गया है। लेकिन, उसमें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली हैं। इधर, किलोल पार्क, पॉलीटेक्निक क्षेत्र को आम नागरिकों की सुविधाओं के लिए संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए पुलिस कमिश्रर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) ने निषेधाज्ञा बुधवार से ही लगाई थी। उसी दिन इस वारदात ने श्यामला हिल्स थाना पुलिस को चुनौती दे दी है। इधर, एक पखवाड़े पहले घात लगाकर डॉक्टर मनोज वर्मा (Dr Manoj Verma) के साथ मिर्च पाऊडर झोंककर लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में लूट की योजना बनाने वाली आलिया समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Gun Shot
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Brutal Murder: डेढ़ साल बाद तीन मौत पर एफएसएल की रिपोर्ट हुई तैयार
Don`t copy text!