Bhopal News: सड़क ट्रेन हो या पार्क बदमाशों के निशाने पर नारी

Share

Bhopal News: संसद से लेकर सड़क तक उनके अधिकारों को लेकर सरकार की कोशिशें जारी,लेकिन, सुरक्षा देने में नाकाम राजधानी की पुलिस फिर चलती ट्रेन में वृद्धा समेत दो महिलाओं को झपटमारों ने बनाया निशाना

Bhopal GRP News
भोपाल जीआरपी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन को लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकारें विपक्ष के रवैये को लेकर आक्रामक है। सरकार नारी को नेतृत्व देने के लिए बिल लेकर आई है। जिसके खिलाफ कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल हैं। संसद से लेकर राज्य सरकारें विशेष सत्र बुला रही है। लेकिन, हकीकत यह है कि सड़क, ट्रेन हो या पार्क बदमाशों के निशाने पर नारी है। जिनको सुरक्षा देने में भोपाल पुलिस (Bhopal News) नाकाम साबित हो रही है। दरअसल, बीते चौबीस घंटों के दौरान वृद्धा समेत तीन महिलाओं को निशाना बनाकर उनके साथ झपटमारी की वारदातें होने पर एफआईआर हुई है।

राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियां निर्णय नहीं ले पा रही

राजधानी में निशातपुरा रेलवे स्टेशन (Nishatpura Railway Station) नया बनाया गया है। इसलिए यहां अधिकांश ट्रेन (Train) को आऊटर पर रेलवे प्रबंधन सीधा सिग्नल न देकर ट्रेनों को धीमा चलाने का काम करता है। इसी दौरान बदमाश ट्रेनों में सवार होते हैं और झपटमारी की वारदातें करते हैं। इस समस्या को लेकर भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) की तरफ से कई सुझाव और पत्राचार किया जा चुका है। यह क्षेत्र भोपाल जीआरपी के अलावा तीन थानों गौतम नगर, निशातपुरा और छोला मंदिर थाने की सीमाओं में आता है। इस क्षेत्र के आस-पास भोपाल जीआरपी की तरफ से हाईमास्ट लाइट के अलावा सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी करने की व्यवस्था का प्रस्ताव भोपाल डीआरएम को भेजा जा चुका है। इसके बावजूद समस्या को लेकर अभी तक कोई ठोस समाधान धरातल पर नहीं हैं। दरअसल, राजधानी की ही कई थानों की सीमाओं के अलावा राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के अलग-अलग अधिकारी होने के कारण एकमत नहीं हो पाते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सागर गैरे के कर्मचारी ने की युवती से गंदी हरकत

इन्हें बनाया गया निशाना

Bhopal GRP News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) ने रंजीता रघुवंशी पति किशन रघुवंशी उम्र 33 साल की शिकायत पर झपटमारी का प्रकरण 22 अप्रैल को दर्ज किया है। वह इंदौर (Indore) के चौइथराम मंडी के पास अमितेश नगर (Amitesh Nagar) में रहती हैं। वे त्रिशताब्दी एक्सप्रेस (Trishatabdi Express) में जनरल टिकट लेकर आरक्षित कोच में सफर कर रही थी। ट्रेन में वह मुलताई से इंदौर जाने के लिए सवार हुई थी। यह ट्रेन सिर्फ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर रुकती है। भोपाल जंक्शन निकलने के बाद निशातपुरा में उसे सीधा सिग्नल नहीं मिला तो वह धीमी हो गई। तभी एस-1 कोच के बर्थ नंबर सात में बैठी रंजीता रघुवंशी (Ranjeeta Raghuvanshi) के गले से सोने की चेन झपट ली। पुलिस का कहना है कि यह चेन 22 कैरेट सोने का है। जिसकी कीमत 80 हजार रुपए हैं। दूसरी वारदात वैजयंती अग्रवाल पति स्वर्गीय नरेंद्र नाथ अग्रवाल उम्र 65 साल के साथ निशातपुरा रेलवे स्टेशन के आऊटर पर ही हुई। वे छतरपुर (Chatarpur) जिले के नोगांव थाना क्षेत्र स्थित गर्ल्स स्कूल के नजदीक रहती हैं। वैजयंती अग्रवाल (Vaijyanti Agrawal) प्रयागराज एक्सप्रेस (Prayagraj Express) के एम-2 कोच में सवार थी। उनके साथ बेटी श्वेता अग्रवाल (Shweta Agrawal)  भी थी। दोनों मां-बेटी छतरपुर से उज्जैन जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। संत हिरदाराम नगर (Sant Hirdaram Nagar) स्टेशन आने के दस मिनट पहले ट्रेन में सवार एक बदमाश उनके गले से सोने डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन छीनकर भाग गया। दोनों वारदातों को अंजाम देने के बाद बदमाश चलती ट्रेन से कूदकर भागे थे।

पति के सामने बैंक से सेवानिवृत्त वृद्धा से छीनी चेन

Bhopal GRP News
सांकेतिक चित्र

इन दो वारदातों से पहले चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना क्षेत्र स्थित स्वर्ण जयंती पार्क (Swarna Jayanti Park) में टहलते वक्त 58 वर्षीय शशि आचार्य (Shashi Acharya) से सोने की चेन लूट ली गई। यह वारदात 22 अप्रैल सुबह दस बजे हुई थी। पार्क के ही नजदीक पुलिस थाना भी है। शशि आचार्य बैंक से सेवानिवृत्त हैं। घटना के वक्त वह पति नरेंद्र आचार्य (Narendra Acharya) के साथ टहल रही थी। दंपति शाहपुरा (Shahpura) इलाके में रहते हैं। उन्होंने शोर मचाकर लोगों से भी मदद मांगी थी। पुलिस ने इस मामले में गुपचुप झपटमारी का प्रकरण दर्ज कर लिया था। सोने की चेन करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत की हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : पत्नी को सिर पर रॉड मारकर किया जख्मी

पुलिस कमिश्नर बोले महिला सुरक्षा को लेकर करें काम

इधर, 23 अप्रैल दोपहर की महिला सुरक्षा विषय को लेकर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) ने सभी डीसीपी के साथ बैठक की है। उन्होंने महिला संबंधित प्रकरण के निकाल करने और उनकी सुरक्षा को लेकर पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि बस्तियों और कॉलोनियों में जाकर संवाद करके माइक्रो बीट सिस्टम प्रणाली को मजबूत करने से महिलाओं को सुरक्षा का भाव मिलेगा। इसके अलावा सभी थाना क्षेत्रों में चल रहे कोचिंग संस्थानों में जाकर भी संवाद करें। इंस्टीट्यूट के आस-पास लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। युवक-युवतियों को टारगेट करके नशा बेचने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरती जाए।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!