Bhopal News : पत्नी को सिर पर रॉड मारकर किया जख्मी

Share

Bhopal News : सीमा सोलंकी के चेहरे पर मारी ब्लैड के बाद यह मामला भी दो दिन बाद मीडिया में उछला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला सुरक्षा को लेकर बहस चल पड़ी है। यह बहस ने तब तूल पकड़ा जब टीटी नगर इलाके में सीमा सोलंकी की तस्वीर मीडिया में सार्वजनिक हुई। उसको माथे से लेकर कान के नजदीक तक 118 टांके आए है। इसी घटना (Bhopal News) के बाद अब दूसरा मामला पति—पत्नी के घरेलू कलह से जुड़ा है। आरोपी पति ने सिर पर लोहे की रॉड मार दी थी।

इसलिए तूल पकड़ रहे महिलाओं के मामले

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार हमले की घटना 8 जून की रात को हुई थी। जख्मी महिला अनीता सिंह परिहार पति संग्राम सिंह परिहार उम्र 33 साल है। वह रिसालदार कॉलोनी के नजदीक कोमल पटेल के मकान में किराए से रहती है। उसके सिर पर लोहे की रॉड लगने की वजह से आंख और चेहरे पर गंभीर सूजन है। पुलिस ने इस मामले में उसके पति संग्राम सिंह परिहार (Sangram Singh Parihar) के खिलाफ प्रकरण 353/22 धारा 294/323/506 गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का मामला दर्ज किया है। मौके पर जांच करने सिपाही विवेक तिवारी हमीदिया अस्पताल पहुंचे थे। अनीता परिहार (Anita Parihar) की बहन विनीता है जिसने पुलिस को कुछ जानकारी दी थी। उसने बताया कि पति से उसका विवाद होता है। पहले भी छोला मंदिर थाने में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। मामले की जांच एएसआई धर्मेंद्र शुक्ला (ASI Dharmendra Shukla) कर रहे हैं। महिलाओं से जुड़े यह मामले इसलिए तूल पकड़ रहे हैं क्योंकि कुछ दिनों बाद भाजपा—कांग्रेस के बीच महापौर चुनाव के लिए संग्राम होना है। इसमें महिला महापौर का निर्वाचन होना है।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छठवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाई 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!