Bhopal BJP News : बूथों पर पहुंचकर बूथ विजय का शंखनाद

Share

Bhopal BJP News : भारतीय जनता पार्टी का भोपाल में घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरु

Bhopal BJP News
भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी जिनके साथ दाहिनी तरफ रविंद्र यती— भाजपा कार्यालय से जारी फाइल फोटो।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का बूथ विजय संकल्प अभियान भोपाल (Bhopal BJP News) से शुरू हो गया। इस मुहिम में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, सांसद, जिलाध्यक्ष, विधायक समेत कई स्थानीय नेता शामिल हो रहे हैं। बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को विजय का संकल्प दिलाया जा रहा हे। कार्यकर्ताओं ने जीतेगा बूथ, जीतेगी भाजपा के मंत्र के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों एवं आमजनों से घर घर जनसंपर्क शुरू किया।

योजनाओं की दे रहे जानकारी

जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी (Sumit Pachori) ने बताया बूथ के रहवासियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर केंद्रित पत्रक वितरित किया और उन्हें केंद्र सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। पचौरी ने कहा कि बूथ पर जनता तक सरकार की सही जानकारी पहुंचे। इसके लिए हमारे बूथ कार्यकर्ता प्रवक्ता बनकर कार्य करेंगे। बूथ विजय संकल्प दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के पंचशील मंडल के वार्ड क्रमांक 47 के बूथ क्रमांक 1260 पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा (Vishnu Dutt Sharma) ने सहयाद्री परिसर के पास बूथ क्रमांक 69 पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इसी तरह प्रदेश के मंत्री और सांसद समेत क्षेत्रीय विधायकों ने कई बूथों में जाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एक सप्ताह बाद आईफोन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज 
Don`t copy text!