Bhopal Domestic Violence: लव मैरिज के एक महीने बाद घर से भाग गया पति

Share

Bhopal Domestic Violence: आर्य समाज मंदिर में की थी परिवार के खिलाफ जाकर शादी, अब पत्नी को पति बता रहा उसका दुश्मन

Bhopal Domestic Violence
अशोका गार्डन थाना—फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Domestic Violence) से घरेलू हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायत हिंसा की शिकार महिला ने कराई है। उसने चार महीने पहले ही शादी की थी। शादी के एक महीने बाद पति उसको अकेला छोड़कर भाग गया। मामला थाने पहुंचाा जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

पूछताछ में यह बोला पति

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल की रात आठ बजे प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया गया है। यहां इलाके में किराए के मकान में 21 वर्षीय महिला रहती है। मामले में आरोपी पति मुकेश शर्मा है। पति मूलत: रायसेन (Raisen) का रहने वाला है। मायका भोपाल के कोलार इलाके में हैं। दोनों के बीच 2019 में मुलाकात हुई थी। जिसके बाद जनवरी, 2021 में परिजनों के खिलाफ जाकर आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली थी। मुकेश शर्मा (Mukesh Sharma) एक महीने तक पत्नी के साथ रहा। फिर अचानक वह पत्नी को छोड़कर अपने घर भाग गया। जांच अधिकारी पीएसआई योगिता जैन (PSI Yogita Jain) ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का बोलना है कि उसने दबाव में शादी की है। वह उसके साथ संबंध भी नहीं बनाना चाहता है।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में तो ऑक्सीजन आज नहीं तो कल पहुंच जाएगा लेकिन यह जो तस्वीरें आ रही है उसे कोई भी इतनी आसानी से नहीं भूल सकता

यह भी पढ़ें:   Bhopal Robbery News: सवारी बनकर कार लूटने का आरोप

एक महीने बाद मांगने लगे दहेज

Bhopal Dowry News
सांकेतिक चित्र

इधर, महिला थाना पुलिस ने धारा 498ए/506/34/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक और दहेज अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल सी—सेक्टर बाबा नगर बताया है। पीड़िता की उम्र 23 साल है। इस मामले में आरोपी पति अमन खरे (Aman Khare), ससुर आत्माराम और जेठ धर्मेन्द्र खरे (Dharmendra Khare) को बनाया गया है। परिवार मूलत: होशंगाबाद का रहने वाला है। शादी मार्च, 2020 में हुई थी। आरोपी दहेज में 50 हजार मांग रहे थे।

Don`t copy text!