Bhopal Suicide News: हाथ में थे कटने के निशान, पुलिस मान रही सनकी आशिक

Share

Bhopal Suicide News: चौबीस घंटों में दो व्यक्तियों ने लगाई फांसी

Bhopal Suicide News
Art Picture File Clip

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Suicide News) में चौबीस घंटों में दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। एक घटना में जिस व्यक्ति की लाश फंदे पर मिली है उसके हाथ में कटने के निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस को लगता है कि वह सनकी आशिक था। इधर, तलाकशुदा व्यक्ति की फंदे पर लाश लटकी मिली है। दोनों घटनाओं में कोई सुसाइड नोट पुलिस को बरामद नहीं हुआ हैं।

किचन में लगाई फांसी

गोविंदपुरा थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे दीपक कपिल पिता प्रकाश उम्र 18 साल ने आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने बताया दीपक मूलत: खंड़वा (Khandwa) का रहने वाला था। परिजनों के साथ विश्कर्मा नगर स्थित झुग्गी बस्ती में रहता था। दीपक उसके पिता के साथ मजदूरी करता था। उसकी तीन बहनें और एक छोटा भाई भी है। कुछ दिन पहले घरेलू विवाद के बाद मां और छोटा भाई बारह नंबर मल्टी में किराए से रहते हैं। घटना वाली रात दीपक उसके कमरे में चला गया था। पिता को लगा वह सो गया होगा। सुबह पिता ने देखा उसकी लाश किचन में फंदे से लटक रही थी।

पिता को लकवा

Bhopal Suicide News
सांकेतिक चित्र

गोविंदपुरा पुलिस ने बताया उसे दीपक के बाएं हाथ में कलाई से लेकर कोहनी तक कटने के निशान मिले हैं। शक है कि उसका किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह कौन है यह पता लगाया जा रहा है। जिसके लिए दीपक के फोन को जांच के लिए जब्त कर लिया है। इधर, तलैया थाना पुलिस ने शुक्रवार—शनिवार की दरमियानी रात करीब साढ़े चार बजे हमीदिया अस्पताल से मर्ग की सूचना मिली थी। कांस्टेबल सुखवीर सिंह ने बताया मृतक की पहचान दाउद खान पिता खुर्शीद उम्र 30 साल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Gombeen Murder Case: लाश ने उगले सबूत तो पुलिस ने उसको सुपारी कीलर बनाया

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

चार साल पहले हुई थी शादी

उसके पिता को लकवा था। इस कारण चलने—फिरने और बोलने में परेशनी होती थी। दाउद मजदूरी करता था। जांच अधिकारी ने बताया दाउद की शादी चार साल पहले हुई थी। उसका डेढ़ साल का बेटा भी है। पत्नी से अनबन के कारण तलाक हो चुका है। घटना वाली रात दाउद शराब के नशे में घर आया था। रात में मां की नींद खुली तो दाउद फंदा बनाकर लटक चुका था। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!