Bhopal Suicide News: पत्नी से विवाद के बाद पिया कीटनाशक

Share

Bhopal Suicide News: पुलिस का दावा घरेलू कलह हो सकती है मौत की वजह

Bhopal Suicide News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Suicide News) के बैरागढ़ इलाके में एक व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली हैं। आत्मघाती कदम उसने पत्नी से विवाद के बाद उठाया है। इस कारण पुलिस घरेलू कलह से सुसाइड करने की बात कर रही है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इधर, अन्य एक अज्ञात व्यक्ति का शव निशातपुरा इलाके से बरामद हुआ है। शव की पहचान अभी नहीं हुई है।

हम्माली करता था

बैरागढ़ थाना पुलिस ने बताया कि गुरूवार—शुक्रवार की दरमियानी रात करीब साढ़े बारह बजे मौत होने की सूचना मिली थी। शव की पहचान पन्नालाल (Pannalal) पिता भैरों सिंह उम्र 52 साल निवासी वन ट्री हिल्स के रुप में हुई। वह हम्माली का काम करता था। शादी के बाद उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। दोनों बेटे सब्जी का ठेला लगाते है। पन्ना लाल और उसकी पत्नी की बनती नहीं थी। इसलिए अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। पन्ना लाल को शराब पीने की बुरी लत भी थी। घटना वाली सुबह भी पत्नी से मामूली कहासुनी के बाद उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया था। परिजन उसे हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

अधेड़ का शव मिला

Bhopal Suspicious Death
File Image

इधर, निशातपुरा पुलिस को नवाब कॉलोनी से कल शाम शव मिला है। शव एक अधेड़ व्यक्ति का है जिसकी उम्र लगभग 50 साल है। लाश पड़े होने की सूचना अहमद अली ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं में पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: छात्र को लुटेरों ने एक नहीं दो बार लूटा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!