Bhopal Fraud News: किराए पर वर्ना कार लेकर हुआ फरार

Share

Bhopal Fraud News: दो संदेहियों के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस, जीपीएस कनेक्शन कटने पर सामने आया सच

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। किराए पर ली गई वर्ना कार को लेकर एक व्यक्ति फरार हो गया। जिसने कार किराए पर दी उसने तीसरे व्यक्ति से वह ली थी। मामले की जांच भोपाल (Bhopal Fraud News)  शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस कर रही है। फिलहाल दो संदेहियों के बीच फंसी कार अभी तक पुलिस को नहीं मिली है।

कार में लगा जीपीएस काट दिया

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार मोहित मिश्रा पिता राजेश मिश्रा उम्र 25 साल शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad)  स्थित पुरानी सिंधी कॉलोनी (Old Sindhi Colony) के पास रहते हैं। उनका टूर एंड ट्रेवल्स का काम है। उन्होंने आयुष कुमार गुप्ता (Ayush Kumar Gupta) की वर्ना कार (Verna Car) एमपी-04-सीयू-6975 किराए पर ली थी। वे रायसेन (Raisen) रोड पर आदमपुर के पास रहते हैं। कार लेते वक्त 7 जनवरी को दोनों के बीच अनुबंध भी हुआ था। उन्होंने यह कार लेकर 23 अप्रैल को अपने परिचित अंकित चौहान (Ankit Chauhan) को दे दी। कार तीन दिन के लिए दी थी। जिसका प्रतिदिन का किराया ढाई हजार रुपए तय किया गया था। कार किराए पर लेते वक्त कृष्णा आर्केड (Krishna Arcade) से दी गई थी। अंकित चौहान ने वह कार अनुराग कहार (Anurag kahar) को ग्राहक बताकर देना बताया। फोन किया तो वह अलग-अलग बहाने कार वापस करने को लेकर बोलने लगा। शक तब हुआ जब कार में लगा जीपीएस (GPS) बरखेड़ा स्थित ई-सेक्टर में काट दिया गया। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल 30 अप्रैल को गबन का प्रकरण 243/26 दर्ज कर लिया है। अभी तक दोनों संदेही अंकित चौहान और अनुराग कहार पुलिस को नहीं मिले हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि अनुराग कहार ने टीटी नगर स्थित प्रगति पेट्रोल पंप (Pragati Petrol Pump) पर ढ़ाई हजार रुपए का पेट्रोल भराया। लेकिन, वहां से पैसा दिए भाग गया। उसकी लोकेशन का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एसिड पीने से महिला की मौत 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!