Bhopal News: एसिड पीने से महिला की मौत 

Share

Bhopal News: दो महीने से चल रहा था उसका इलाज, अच्छी नहीं रहती थी मानसिक हालत

Bhopal News
बैरागढ़ थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। एसिड पीने के बाद इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। महिला का पति भी लकवा रोग से पीड़ित है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

इसलिए पुलिस तक पहुंचा मामला

बैरागढ़ (Bairagad) थाना पुलिस के अनुसार महिला ने 25 दिसंबर, 2023 को एसिड पिया था। मामले की जांच एएसआई बाबूलाल (ASI Babulal) कर रहे हैं। मृतक गीता यादव (Geeta yadav) पति रतन सिंह यादव है। वह बैरागढ़ स्थित बारह नंबर कैंप के पास रहती थी। पति मिस्त्री का काम करता था लेकिन लकवा होने से वह भी परेशान चल रहा है। गीता यादव की एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। एसिड पीने के बाद उसको चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसका बैरागढ़ स्थित दूसरे प्रायवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। वहां से डिस्चार्ज करने के बाद डॉक्टरों ने घर से ही इलाज करने की सलाह दी थी। गीत यादव की उपचार के दौरान 24 फरवरी को मौत हो गई। इस बात की जानकारी पुलिस को उसके देवर अशोक यादव (Ashok Yadav) ने दी थी। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 12/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Crime News: लुटेरा थानेदार फरार, एसपी ने गिरफ्तारी पर रखा इनाम
Don`t copy text!