Bhopal Dowry Case: तेरह साल बाद सात फेरों में बाधा बनने लगे फेरे

Share

Bhopal Dowry Case: पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से मांगी मदद, ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज

Bhopal Dorwy Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पति—पत्नी के रिश्ते ऐसे ही नहीं बनते। ऐसा बड़े बुजुर्ग कहते हैं। लेकिन, रिश्तों में लालच आ जाए तो वह बिगड़ भी जाते हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Dowry Case) का है। घटना घरेलू हिंसा से जुड़ी है। पीड़ित तीन महिलाएं है जिन्होंने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमे दर्ज किए हैं।

ऐसे हुई थी शादी

महिला थाना पुलिस ने बताया 32 वर्षीय महिला ने मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना (Bhopal Domestic Violence) का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया उसका मायका सीआरपी बैरागढ़ का है। परिजनों ने उसकी शादी नैना गिरी निवासी कमलेश कुमार नागदेव (Kamlesh Kumar Nagdeo) से 2007 में हुई थी। दहेज में परिजनों ने ससुराल वालोें की सभी मांग पूरी की थी। इसके बाद भी ससुराल में उसकी जेठानी लता (Lata) और दोनों ननद मीना (Meena) और कांता (Kanta) उसे प्रताड़ित करते थे।

जेठानी दिखाती थी रंगदारी

महिला ने बताया घर में कोई भी नोक—छोक होने पर तीनों एक साथ हो जाती थी। वह ससुराल में अकेली पड़ गई थी। पति कमलेश से बोलने पर विवाद और ज्यादा होता था। इसी कारण गृहस्थी बचाने के लिए महिला उसके साथ होने वाली प्रताड़ना को चुपचाप सहन कर लिया करती थी। जेठानी रंगदारी दिखाकर उसे मायके से पांच लाख रूपए लेकर आने का दबाव बनाती थी। पुलिस ने धारा 498ए/34 (प्रताड़ना और एक से अधिक आरोपी) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ऐसे तय हुआ था रिश्ता

महिला थाना पुलिस ने बताया 40 वर्षीय महिला ने मंगलवार दोपहर एक बजे ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया उसकी शादी 2003 में सुनहरी बाग टीटी नगर निवासी राजेश चौधरी (Rajesh Choudhry) से हुई थी। शुरुवात से ही राजेश और ननद वीणा (Veena) उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने धारा 498ए/34 (प्रताड़ना और एक से अधिक आरोपी) का मुकदमा दर्ज किया है। इधर, 28 वर्षीय महिला ने पति जितेंद्र उर्फ जीतू सोरानी (Jitendra@Jeetu Sorani) के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया है।

पांच लाख की मांग

महिला ने बताया उसकी शादी को आठ साल हो चुके हैं। ससुराल ओल्ड सिंधी कालोनी बैरसिया रोड़ पर है। जितेंद्र, सास जया और ससुर पृथ्वीराज उसे मायके से पांच लाख रूपए और रकम लाने के लिए आए दिन मानसिक यातनाएं देता है। इस कारण वह मायके में आकर रह रही है। पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ धारा 498ए/34 (प्रताड़ना और एक से अधिक आरोपी) का मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पांच साल की बच्ची से गंदी हरकत
Don`t copy text!