Bhopal Cheating Case: एग्रीमेंट से मुकरने वाले दंपत्ति गिरफ्तार

Share

Bhopal Cheating Case: राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाने में दर्ज हुए मुकदमे में आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Cheating Case
गिरफ्तार संगीता साहू

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाने में दर्ज जालसाजी (Bhopal Cheating Case) के अलग—अलग दो मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पहला मामला मकान का एग्रीमेंट करके दूसरे को बेचने से जुड़ा है। जिसमें आरोपी पति—पत्नी है। वहीं दूसरा मामला वीजा समाप्त होने के बावजूद चोरी छुपे रहने से जुड़ा है। इस मामले की जानकारी थाना पुलिस को विदेशियों की निगरानी करने वाली एजेंसी से मिली थी।

दंपत्ति ने पहले भी दिया धोखा

Bhopal Cheating Case
गिरफ्तार मुकेश कुमार साहू

कोहेफिजा थाने में बैरागढ़ स्थित साई बाबा रेसीडेंसी निवासी चन्द्रशेखर तिवारी राधे महाराज (Chandrashekhar Tiwari Maharaj) पिता भगवान प्रसाद तिवारी ने जालसाजी (Bhopal Fraud Case) का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने संगीता साहू (Sangita Sahu) और उसके पति मुकेश कुमार साहू (Mukesh Kumar Sahu) को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने मकान बेचने का एग्रीमेंट नौ लाख रुपए में किया था। आरोपियों ने यह मकान कन्नो बाई को बेच दिया था। आरोपी पंचवटी कालोनी सिंगार चोली में रहते हैं। फिलहाल आरोपी इंद्र विहार कॉलोनी में रह रहे थे। जांच में पता चला है कि आरोपी ऐसी हरकत किसी अन्य के साथ भी कर चुके हैं।

नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

Bhopal Cheating Case
गिरफ्तार नाइजीरिया देश का नागरिक

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार ओसामुयीमेव गायस ओबासोज (OSAMUYIMEV GAIUS OBASOGE) नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसकी सूचना इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली (Indira Gandhi International Airport) से मिली थी। आरोपी के खिलाफ जालसाजी के अलावा विदेशी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके उसको हिरासत में लिया गया। आरोपी अपने देश भागने का प्रयास कर रहा था। आरोपी के संबंध में विदेशी नागरिकों पर निगरानी करने वाली एजेंसी ने खबर दी थी। वह 2018 में आया था। उसके साथ 15 लोग थे। आरोपियों ने फर्जी वीजा (Bhopal Fake Visa Case) देकर रेसीडेंट परमिट हासिल किया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैरीकेड हटाकर निकल रहे युवक ने हंगामा मचाया

यह भी पढ़ें: सरकारी कुर्सी में बैठकर सरकारी महकमे को ही कर्जदार बनाया इस रसूखदार जालसाज ने

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!