Bhopal News: वृद्ध ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: बेटे ने फंदे से उतारा, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। वृद्ध मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। उसको बेटे ने फांसी के फंदे से उतार लिया था। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण अभी आत्महत्या की कोई ठोस वजह पता नहीं चली है।

परिजनों के बयानों पर टिकी हुई हैं जांच

बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार घटना 11 मार्च की सुबह लगभग ग्यारह बजे हुई थी। प्रदीप कुशवाह (Pradeep Kushwah) पिता राजाराम कुशवाह उम्र 32 साल ने फांसी लगाने के संबंध में सूचना दी थी। उसने बताया कि उसके पिता राजाराम कुशवाह (Rajaram Kushwah) पिता पन्नालाल कुशवाह उम्र 60 ने घर पर फांसी लगा ली है। परिवार बागसेवनिया स्थित आदर्श नगर (Adarsh Nagar) में रहता है। राजाराम कुशवाह मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि मृतक ने टीन शेड के लोहे के खंभे पर फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी की है। बेटे रंजीत कुशवाह (Ranjeet Kushwah) ने उसे फांसी के फंदे से उतारा था। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इस मामले की जांच एएसआई बद्री प्रसाद सिंह (ASI Badri Prasad Singh) कर रहे है। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 15/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होना बाकी है। जिसके बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   BHOPAL CRIME : शहर की फिजा बिगाड़ना चाहते हैं कुख्यात बदमाश, पुलिस के पास सारी जानकारी, फिर भी कार्रवाई के नाम पर लीपापोती
Don`t copy text!