Bhopal News: लड़की की वीडियो बनाने पर हुआ बवाल 

Share

Bhopal News: फॉरच्यून सिटी में हुई घटना, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
मिसरोद थाना जिला भोपाल- फाइल फोटो

भोपाल। छत पर खड़ी लडकी की वीडियो बनाने पर बवाल हो गया। आरोपियों ने बंधक बनाकर ऐसा करने वाले को बुरी तरह से पीटा। यह विवाद भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र का है।

इसलिए पुलिस थाने पहुंचा मामला

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 11 मार्च की दोपहर लगभग बारह बजे हुआ था। जिसकी शिकायत 19 वर्षीय युवक ने थाने में दर्ज कराई है। वह उदयपुरा में रहता है। वह फॉरच्यून सिटी (Fortune City) में नौकरी करता हैै। पीड़ित मकान की छत पर खड़ी लड़कियों की वीडियो बना रहा था। ऐसा करने से आरोपी नरेश और दुर्गेश ने मना किया। इस बात को लेकर आरोपियों ने पीडिता के साथ मारपीट की। इस मामले की जांच एसआई अशोक शर्मा (SI Ashok Sharma) कर रहे है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 77/24 धारा  294/323/342/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, बंधक बनाना, धमकाना और एक से अधिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा) दर्ज कर लिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Property Fraud: नर्मदा अस्पताल के Doctor ने दर्ज कराया जालसाजी का केस
Don`t copy text!