Bhopal News: जेल बंदी की मौत 

Share

Bhopal News: हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काटते हुई थी टीबी की गंभीर बीमारी

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। जेल बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे हत्या के मामले में सजा हुई थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। जेल बंदी को जबलपुर से भोपाल की जेल में इलाज के लिए ट्रांसफर किया गया था। उसे टीबी का रोग था। मौत के इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इसलिए व्हील चेयर में रहता था

गांधी नगर (Gandhi Nagar) पुलिस के अनुसार उसे केंद्रीय जेल जबलपुर से व्हील चेयर पर लाया गया था। जेल बंदी को टीबी था जिसका संक्रमण पेट में फैल चुका था। जेल बंदी मूलत: बालाघाट जिले के वारासिवनी का रहने वाला था। यह जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक राकेश कुमार भांगरे ने बताया मृतक राम किशोर (Ram Kishore) पिता दुलीचंद उम्र 60 साल है। उसे हत्या के मामले में सजा हुई थी। वह चल फिर नहीं पता था। व्हीलचेयर में ही उसे रखना पड़ता था। उसको इलाज के लिए जून, 2023 में जबलपुर से भोपाल की केंद्रीय जेल में शिफ्ट किया गया था। रामकिशोर की इलाज के दौरान 24 फरवरी की दोपहर लगभग सवा बारह बजे मौत हो गई। जिसकी जानकारी हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) के डॉक्टर अहिरवार ने पुलिस कोदी थी। गांधी नगर पुलिस मर्ग 12/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: थाने में शिकायत के बाद कार्रवाई होती उससे पहले हो गई मुखबिरी
Don`t copy text!