Bhopal News: गांजा पीने काम आने वाला कैप्टन गोगो के खिलाफ मुहिम जारी

Share

Bhopal News: कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने तीन पान की गुमठी से सैंकड़ों पेपर जब्त किए

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। राजधानी में गांजा बिकने से रोकने अब उसके लिए काम आने वाले कैप्टन गोगो पेपर को बरामद करके बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह अधिकांश पान की गुमठी चलाने वाले बेचते हैं। जिसके तहत राजधानी (Bhopal News) के कई थाना क्षेत्रों में पुलिस देर शाम पान की गुमठियों में जाकर पड़ताल करने के बाद कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कजलीखेड़ा, बागसेवनिया, निशातपुरा, खजूरी सड़क और बैरागढ़ थाना पुलिस ने गुमठी चलाने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

इन कारोबारियों खिलाफ हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार सर्वाधिक तीन प्रकरण कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस ने दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई गेहूखेड़ा मेन रोड और बैरागढ़ चीचली क्षेत्र में की गई। पुलिस ने जय अम्बे पान पैलेस (Jai Ambe Pan Palace), देव पान पैलेस (Dev Pan Palace) और अमन पान पैलेस (Aman Pan Palace) पर दबिश दी थी। यहां कार्रवाई करते हुए हनुमान मंदिर के पास गेंहू खेड़ा निवासी प्रदीप उर्फ दीपक यादव (Pradeep@Deepak Yadav) उम्र 29 साल से 50 गोगो स्मोकिंग कोन और 14 रोलिंग पेपर, धौली खदान कजलीखेड़ा निवासी विजय सिंह राजपूत (Vijay Singh Rajput) उम्र 41 साल से 63 पैकेट और 57 गोगो बॉक्स और राम मंदिर के पास बैरागढ़ चीचली निवासी अमन यादव (Aman Yadav) उम्र 25 साल के पास से 74 रोलिंग पेपर व 37 गोगो कोन जब्त किए हैं। इसी तरह बागसेवनिया और निशातपुरा थाना पुलिस ने भी एक-एक प्रकरण दर्ज किए। जिसमें बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस ने अवंति पान पैलेस (Awanti Pan Palace) संचालक रिषीकांत साहू (Rishikant Sahu) के खिलाफ कार्रवाई की है। जबकि निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस ने करोद में पान दुकान चलाने वाले महेंद्र लोधी (Mahendra Lodhi) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। इसी तरह बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस ने सुरेश तोतलानी (Suresh Totlani) और मोहन असनानी (Mohan Asnani) के खिलाफ पान की गुमठी से प्रतिबंधित कैप्टन गोगो रोलिंग पेपर (Gogo Rolling Paper) बेचने का प्रकरण दर्ज किया। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर की तरफ से आदेश जारी हुए थे। जबकि इसे बनाने वाली कंपनी के खिलाफ अभी तक कोई कदम पुलिस की तरफ से नहीं उठाया गया है। यह कंपनी दिल्ली (Delhi) से माल सप्लाई करके मध्यप्रदेश में खपाती है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेलवे पटरी पार करते वक्त ट्रेन से टकराया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!