Bhopal News: आर्मी से रिटायर्ड पिता ने बेटी के हाल देखे तो रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे

भोपाल। शादीशुदा महिला के साथ उसके पति ने जमकर बर्बरता की। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। पीड़िता पति की क्रूरता को सहन करते हुए मायके पक्ष को नहीं बता रही थी। जब सेना से रिटायर्ड उसके पिता रिश्तेदार को अस्पताल में देखने पहुंचे तो वहां उनकी बेटी टकरा गई। उसकी हालत देखकर वे भावुक और सीधे थाने पहुंच गए।
पत्नी के चरित्र पर करता था शक
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में अभी तारीख सामने नहीं आई है। दरअसल, थाने में आर्मी से रिटायर्ड 61 वर्षीय पिता ने एफआईआर 01 मई को दर्ज कराई है। वे ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र में रहते हैं। उनकी बेटी साकेत नगर (Saket Nagar) क्षेत्र में ब्याही है। बेटी को अपोलो सेज अस्पताल (Apolo Sage Hospital) में 29 अप्रैल को पिता ने देखा था। उसके गाल और चेहरे पर जगह-जगह चोट के गहरे निशान थे। उसकी वजह पूछी तो बेटी ने बताया कि उसके पति ने दांत से काटकर उसका यह हाल किया है। वह पत्नी के चरित्र पर शक करता है और अक्सर मारपीट करता है। पुलिस जख्मी महिला के बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल कराने जा रही है। फिलहाल बागसेवनिया थाना पुलिस ने सामान्य मारपीट का प्रकरण 245/26 दर्ज किया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसमें दांत से काटने और आंख समेत शरीर के कई अन्य हिस्सों पर नुकसान पहुंचाने की धाराएं बढ़ाई जाएगी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सिर्फ पति को बनाया है। पीड़ित महिला मुस्लिम समाज (Muslim samaj) की है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।