Bhopal News: कार सवार किसान ने विरोध किया तो जबरिया वाहन चढ़ाकर मारने का प्रयास किया, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। मैनिट से लेकर रोशनपुरा चौराहे लगभग चार किलोमीटर तक लाल रंग की थार में सवार एक युवक की रंगदारी से कई वाहन चालक परेशान हुए। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र का है। उसकी हरकतों का विरोध एक कार में सवार किसान ने किया तो उस पर वाहन चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में टीटी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भोपाल आरटीओ से वाहन मालिक की जानकारी मांगी जा रही है।
थार सवार ने किए अश्लील इशारे
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार अजय पाटीदार (Ajay Patidar) पिता जगदीश पाटीदार उम्र 32 साल मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर के पास रहते हैं। वे खेती-किसानी का काम करते हैं। वे अपनी कार (Car) एमपी-04-सीवाय-7874 से न्यू मार्केट जा रहे थे। मैनिट चौराहे पर उन्हें थार (Thar) कार एमपी-04-ईए-2180 सामने आई। उसे हार्न बजाकर साइट मांगा गया तो उसमें सवार युवक ने हाथ के जरिए उससे अश्लील इशारे किए। इस दौरान वह अपनी थार को यहां-वहां करते हुए लहराकर वाहन चला रहा था। उसको ओवरटेक करके अपेक्स बैंक तिराहे के पास रोककर विरोध जताना चाहा तो किसान पर वाहन चढ़ाने का उसने प्रयास किया। इसके बाद वह नजरों से ओझल हो गया। लेकिन, कुछ देर बाद रोशनपुरा से पहले क्वालिटी रेस्टोरेंट (Quality Restaurant) के नजदीक उसी थार वाले ने पीछे से आकर ड्रायविंग सीट तरफ वाले हिस्से पर टक्कर मारी। इसके बाद वह गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग गया। यह घटना 30—01 मई की दरमियानी रात लगभग बारह बजे हुई थी। जिसमें टीटी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने, धमकाने और गाली-गलौज करने का प्रकरण 257/26 शुक्रवार सुबह दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।