Bhopal News: ब्यूटी पार्लर में उतारी बालियां हुई चोरी

Share

Bhopal News: पुलिस ने 20 दिन जांच के बाद दर्ज किया प्रकरण, कर्मचारियों से पूछताछ जारी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। ब्यूटी पार्लर से एक महिला की बालियां गायब हो गई। इस मामले की शिकायत 20 दिन पहले भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाने में हुई थी। जिसमें अब सादा चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले मं ब्यूटी पार्लर के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

रीगल ब्यूटी पार्लर पर मेकअप कराने गई थी

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार समन सिद्दीकी पति हसन सिद्दीकी उम्र 24 साल अशोका गार्डन (Ashoka Garden) स्थित मयूर विहार कॉलोनी (Mayur Vihar Colony) में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2 अप्रैल को जहांगीराबाद स्थित लिली टॉकीज के पास रीगल ब्यूटी पार्लर (Regal Beauty Parlor) पर वह मेकअप कराने गई थी। उन्हें एक शादी समारोह में जाना था। समन सिद्दीकी (Saman Siddiqui) जब पार्लर की कुर्सी पर बैठीं तो उनसे कान में पहनी सोने की बालियां उतारने के लिए बोला गया। जिसे उतारकर उन्होंने अपने ज्वैलरी बॉक्स में रख दिया। मेकअप के बाद वह उस बॉक्स को अपने साथ ले जाना भूल गई। अगले दिन वह ब्यूटी पार्लर पर पहुंची तो सामान वहां नहीं मिला। इस संबंध में उन्होंने उसी दिन जहांगीराबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें 22 अप्रैल को पुलिस ने सादा चोरी का प्रकरण 106/26 दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि ब्यूटी पार्लर पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए बॉक्स (Box) ले जाने वाले व्यक्ति के बारे में पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: किराना व्यापारी ने फांसी लगाई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!