MP Cop News: वाहन चालक दो दिन कार्य पर नहीं आया तो लगाया था फोन

भोपाल। एसपी रामशरण प्रजापति का एक वाहन चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। बातचीत पुलिस विभाग (MP Cop News) के वाहन चालक से हो रही है। जिसमें गैरहाजिरी लगाने को लेकर वाहन चालक की तरफ से विरोध दर्ज कराया गया है।
एसपी बोले एआई जनरेटेड किया गया है
जानकारी के अनुसार ऑडियो (Audio) करीब 32 सेकंड का है। जिसमें वाहन चालक का कहना था कि वह चौबीस घंटे उनके वाहन पर साथ रहता है। एक-दो दिन का अवकाश लेने पर उसे रियायत मिल सकती थी। लेकिन, एसपी ने कहा कि वे इस संंबंध में आरआई से चर्चा करें। इस बात को लेकर वाहन चालक ने कहा कि वह अपना पक्ष आपके सामने रखना चाहता है। तभी वे आवेश में आए और गाली-गलौज करते हुए नशे में बातचीत करने का आरोप लगाने लगे। वाहन चालक का कहना था कि इन आरोपों पर वे मेडिकल कराने के लिए तैयार हैं। इसके बावजूद गाली-गलौज का सिलसिला नहीं थमा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी एक थानेदार के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने पर वीडियो (Video) वायरल हुआ था। इस मामले को संभालने में एसपी को काफी मशक्कत करना पड़ी थी। एसपी रामशरण प्रजापति (SP Ramsharan Prajapati) ने वायरल ऑडियो को लेकर कहा कि यह आवाज तो मेरी नहीं हैं। मुझे लगता है कि यह शरारत करने के उद्देश्य से एआई (AI) जनरेटेड किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरी तो किसी वाहन चालक से ऐसी बातचीत भी नहीं हुई है। हालांकि उनसे इस संबंध में एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करने का सवाल पूछा गया तो वे कोई ठोस जवाब नहीं दे सके। इधर, इस ऑडियो को लेकर करेरा एसडीओपी डॉक्टर आयुष जाखड़ (SDOP Dr. Ayush Jakhar) की घटना से जोड़कर वायरल किया गया है। दरअसल, पुलिस विभाग (Police Department) के कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में राज्य पुलिस सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के बीच भेदभाव को लेकर कटाक्ष किया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।