Bhopal News: हादसे में मारे गए वाहन चालक को लापरवाही के लिए जिम्मेदार माना

भोपाल। क्रेशर खदान में कार गिरने के मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। यह घटना लगभग डेढ़ महीना पूर्व हुई थी। पुलिस ने जांच प्रतिवेदन में दावा किया है कि कार के सामने श्वान आ गया था। जिसे बचाने के लिए स्टियरिंग मोड़ा गया तो वह खदान में गिर गई थी। हादसे में कार चालक की ही मौत हुई थी। अब पुलिस इस प्रकरण में खात्मा लगाने की तैयारी कर रही है।
श्वान को बचाते समय हुआ था हादसा
जानकारी के अनुसार घटना 7 मार्च को शंकर खदान (Shankar Quarry) और शुक्ला खदान (Shukla Quarry) के बीच हुई थी। कार (Car) एमपी-04-ईए-0244 को रोहित माली पिता संतोष माली उम्र 24 साल चला रहे थे। वह छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम माहोली में दादा टेंट हाऊस (Dada Tent Hose) के पीछे रहते थे। घटना वाले दिन कार में उनके बाजू वाली सीट पर अजय भारती (Ajay Bharti) और पिछली सीट पर अरविंद मालवीय (Arvind Malviya) बैठे हुए थे। हादसे के बाद अजय भारती और अरविंद मालवीय बाहर निकल आए थे। लेकिन, कार के साथ रोहित माली (Rohit Mali) डूब गया था। उसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) ले जाया गया था। वहां चिकित्सकोंं ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) पुलिस मर्ग 08/26 कायम करके मामले की जांच कर रही थी। यह जांच एएसआई अजीम शेर खान (ASI Azeem Sher Khan) के पास थी। जिन्होंने 22 अप्रैल को प्रकरण 173/26 दर्ज कर लिया। जिसमें बताया गया कि रोहित माली श्वान (Dog) को बचाते वक्त वाहन को नियंत्रित कर लेते तो हादसा नहीं होता।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।