Bhopal Property Fraud: किसान से प्लॉट बेचने के नाम पर नौ लाख रुपए ठगे

Share

Bhopal Property Fraud: प्रॉपर्टी डीलर समेत दो व्यक्तियों के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। किसान से प्लॉट बेचने के नाम पर नौ लाख रुपए ऐंठ लिए गए। इस संबंध में जांच के बाद भोपाल (Bhopal Property Fraud) शहर की  हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर समेत दो व्यक्तियों को बनाया गया है।

किसान से कई किश्तों में ले लिए नौ लाख रूपए

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार हेमराज चौकसे पिता नारायण सिंह चौकसे उम्र 40 साल बिलखिरिया (Bilkhiria) स्थित कोलुआ खुर्द गांव में रहते हैं। उनका किसानी का काम हैं। हेमराज चौकसे (Hemraj Chauksey) के साथ यह फर्जीवाड़ा 2003 से शुरु हुआ था। उनके संपर्क में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले सुमित कुम्हरे से पहचान हुई थी। उसने गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना क्षेत्र स्थित चौकसे नगर (Chauksey Nagar) में प्लॉट दिखाया था। जिसका मालिक शहदेव साहू (Shahdev Sahu) को बताया गया था। प्लॉट पसंद आने पर किसान ने टोकन मनी 50 हजार रुपए दी थी। इसके बाद अलग-अलग किस्त में नौ लाख रुपए का किसान (Farmer) ने भुगतान कर दिया। भुगतान होने के बाद शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) स्थित छह नंबर बस स्टाप पर एक नोटरी दुकान में लिखा-पढ़ी हुई थी। दोनों आरोपी किसान का न पैसा लौटा रहे थे और न ही उसे प्लॉट (Plot) मिल रहा था। इसलिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। इस मामले की जांच कई थाना पुलिस ने की थी। जिसमें सीमा विवाद होने के कारण प्रकरण की डायरी यहां-वहां भटक रही थी। हबीबगंज थाना पुलिस ने प्रकरण 252/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: आईसीआईसीआई बैंक कर्मचारी लापता, परिवार को पत्नी पर शक

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!