Bhopal Job Fraud: भोपाल एम्स में नर्सिग स्टाफ भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी

Share

Bhopal Job Fraud: पैसा लेने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी एफआईआर की भनक लगते हुआ फरार

Bhopal Job Fraud
भोपाल एम्स, फाइल फोटो— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नर्सिग स्टाफ भर्ती कराने के नाम पर एक युवती के साथ फर्जीवाड़ा किया गया। इस मामले की शिकायत डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह से हुई थी। जिसके बाद भोपाल (Bhopal Job Fraud) शहर की बागसवेनिया थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नौकरी दिलाने का देता रहा झांसा

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार प्रिया राठौर पिता गेंदालाल राठौर उम्र 30 साल सीहोर (Sehore) जिले के गंज इलाके में रहती हैं। उसने नर्सिंग का कोर्स किया है। वह नर्सिग जॉब (Nursing Job) की तलाश कर रही थी। यह बात उसने आठ महीने पहले सीहोर में ही रहने वाले मुकुल त्यागी (Mukul Tyagi) से बोली थी। उसने कहा कि उसका दोस्त अमर झावा (Amar Jhawa) है जो कि एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) में सुपरइवाइजर का काम करता है। वह उसकी नौकरी लगा देगा। झांसे में लेकर उसने ब्याज में पैसा उठाकर 50 हजार रुपए मुकुल त्यागी को दे दिया। लेकिन, नर्सिंग भर्ती की सूची में उसका नाम नहीं आया तो उसने विरोध किया। प्रिया राठौर (Priya Rathore) ने उसके सामने प्रस्ताव रखा कि यदि वह नियमित भर्ती नहीं करा पा रहा है तो वह ठेके में नौकरी दिला दे। उसका कहना था कि ठेकेदार बारह-बारह घंटे काम लेगा और वेतन आठ घंटे की देगा। यह बोलकर उसको कई महीने तक झांसा देता रहा। आरोपी अमर झावा ने गारंटी के तौर पर ओवर राइटिंग करके चेक भी दिया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर—घर जाकर मोली के मामले में दर्ज किए बयान

महिला थाने ने दे दी थी क्लीनचिट

इस मामले की जांच एसआई भारती सिंह मीना (SI Bharti Singh Meena) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी अमर झावा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुकुल त्यागी की तलाश की जा रही है। पीड़िता प्रिया राठौर ने बताया कि वह दो महीने से पुलिस महकमे के चक्कर काट रही थी। फर्जीवाड़े का यह मामला सबसे पहले महिला थाने (Mahila Thana) में पहुंचा था। इस मामले के संदेहियों अमर झावा और मुकुल त्यागी को नोटिस देकर बुलाया भी गया था। थाने में अमर झावा आया और उसने प्रिया राठौर के पिता गेंदालाल राठौर (Gendalal Rathore) से लेन-देन का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया था। जबकि पीड़िता के पास आरोपियों से बातचीत की रिकॉर्डिंग और लेन-देन और नौकरी लगाने से संबंधित कई चैटिंग मौजूद थी। महिला थाना पुलिस ने इस मामले को कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण 219/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Job Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गौवंश से भरा वाहन पलटा
Don`t copy text!