Bhopal Cyber Fraud: सोशल साइट ओएलएक्स पर पोस्ट की थी तस्वीर, क्लिक करके जालसाज ने दस रुपए भेजे थे

भोपाल। पुराना कूलर खरीदने का झांसा देकर जालसाजों ने एक व्यक्ति का खाता खाली कर दिया। इस संबंध में शुरुआती जांच सायबर क्राइम ने की थी। जिसकी केस डायरी अब भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के शाहपुरा थाने को भेजी गई। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपियों ने 98 हजार रुपए खाते से निकाले हैं।
यकीन दिलाने के लिए खाते में दस रूपए डाले
शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार चंदन श्रीवास्तव शाहपुरा स्थित प्रियदर्शिन इंक्लेव (Priyadarshini Enclave) में रहते हैं। उन्होंने ओएलएक्स (OLX) पर अपना पुराना कूलर (Cooler) बेचने का विज्ञापन डाला था। कूलर 2500 रुपए में बेचना तय किया था। जिसके बाद उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले जालसाज ने अपना नाम गौरव बताया था। उसने कहा कि उसको कूलर पसंद आ गया है। वह उसको खरीद लेगा। इसके बाद उसने यकीन दिलाने के लिए चंदन श्रीवास्तव (Chandan Shrivastav) के खाते में दस रूपए भी डाले थे। इसके बाद आरोपी ने उनसे क्यूआर कोड मांगा। यह भेजते ही उनके खाते से कई किस्त में 98 हजार रुपए निकल गए। वे अपनी रकम को ट्रांसफर होने से बचाते उससे पहले जालसाज ने अपने सारे नंबर भी बंद कर लिए थे। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच सायबर क्राइम (Cyber Crime) ने की थी। अब शाहपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 162/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।