Bhopal News: राजधानी से गोद ली बच्ची श्योपुर के हाईवे पर लावारिस मिली

Share

Bhopal News: दंपति को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Bhopal News
सांंकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी से गोद ली गई एक मासूम बच्ची श्योपुर जिले में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर लावारिस मिली है। इस मामले को लेकर गोद लेने वाले दंपति को पुलिस (Bhopal News) ने हिरासत में लिया है। हालांकि घटनाक्रम को लेकर पुलिस की तरफ से स्थिति साफ नहीं की गई है।

सोशल मीडिया में तस्वीर हुई वायरल

जानकारी के अनुसार बच्ची की उम्र तीन साल है। वह मानपुर (Manpur) थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोईंकला गांव के पास मिली थी। यह घटना 18 अप्रैल को हुई थी। बच्ची मासूम होने के कारण वह अपने अभिभावकों का नाम नहीं बता पा रही थी। इसलिए सोशल मीडिया में उसकी जानकारी के लिए पुलिस ने तस्वीरें वायरल की थी। जिसके बाद एक महिला ने पुलिस से संपर्क किया था। उसने बताया कि उसको कुछ दिन पहले देखरेख किया है। यह बच्ची भोपाल के कोहेफिजा (Kohefiza) स्थित लालघाटी (Lalghati) के नजदीक परिवार के पास थी। जिसके बाद श्योपुर पुलिस (Sheopur Police) की एक टीम आकर दंपति को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है। पुलिस ने आकाश और उसकी पत्नी कृतिका को हिरासत में लिया है। इस सनसनीखेज प्रकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल (SP Sudhir Kumar Agarwal) और मानपुर थाना प्रभारी सतीश दुबे (TI Satish Dubey) से संपर्क किया गया। वे बातचीत के लिए उपलब्ध नहीं हुए।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Mobile Stolen: चोर पकड़ने के बाद मोबाइल चोरी के तीन मामले दर्ज

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!