Bhopal News: घर में घुसा अलमारी से माल निकाला, निकलते वक्त नाबालिग से टकरा गया

Share

Bhopal News: शोर मचाने पर भागा चोर, पुलिस पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारियों के हत्थे लगा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चोरी के इरादे से एक मकान में चोर घुस गया। उसने बिना आहट कमरे में घुसने के बाद माल समेटा। इसके बाद जब वह निकलकर जाने लगा तो घर मालिक की बेटी पर पैर रख दिया। जिस कारण वह दर्द से कराहते हुए चीख पड़ी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र की है। परिवार जागा और बिजली जलाई तो सामने चोर था। वह भागा लेकिन शोर सुनकर जागे लोगों ने उसका पीछा किया तो वह भागते-भागते पुलिस के हत्थे लग गया।

घेराबंदी कर चोर को दबोचा

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार भूरा प्रजापति पिता राम गोपाल प्रजापति उम्र 50 साल सूबेदार कॉलोनी (Subedar Colony) में रहते हैं। वे चाय की दुकान पर काम करते हैं। उन्होंने मकान की कुंदी लगाकर पहली मंजिल पर सोने चले गए। भूरा प्रजापति (Bhura Prajapati) के साथ पत्नी और बच्चे भी सो रहे थे। तभी 23—24 अप्रैल की दरमियानी रात डेढ़ बजे बेटी रिषिका प्रजापति (Rishika Prajapati) ने बहुत जोरदार चीखते हुए मदद मांगी। परिवार उठा तो उनके सामने चोर था। भतीजे राहुल प्रजापति (Rahul Prajapati) ने रोकना चाहा तो वह उसे धक्का देकर भागा। वह अलमारी से नौ हजार रुपए, बेनटेक्स का मंगलसूत्र ले जा चुका था। पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी अयान कुरैशी पिता शकील कुरैशी उम्र 20 साल को गिरफ्तार किया है। वह गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना क्षेत्र स्थित नारियल खेड़ा में रहता है। अयान कुरैशी (Ayan Qureshi) के कब्जे से चोरी की गई रकम के अलावा जेवर बरामद कर लिए है। उसके खिलाफ गौतम नगर थाने में मारपीट का प्रकरण दर्ज है। टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 103/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भदभदा डैम में मिली युवक की लाश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!