Bhopal News: न्यू मार्केट में खरीदारी करती महिला का पर्स चोरी

Share

Bhopal News: परिजनों के साथ खरीददारी करने गई थी महिला, प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन ​टीसीआई

भोपाल। न्यू मार्केट में खरीददारी करने गई एक महिला का पर्स चोरी चला गया। उसमें जेवरात के अलावा नकदी रखी थी। भोपाल (Bhopal News) शहर की टीटी नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसके लिए दुकानों और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

हैंडबैग में रख छोटा पर्स था गायब

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार माधुरी उईके पति दीपक उईके उम्र 32 साल कोलार रोड (Kolar Road) स्थित राजहर्ष कॉलोनी के नजदीक वरुण नगर (Varun Nagar) में रहती हैं। वे 23 अप्रैल की शाम न्यू मार्केट (New Market) में खरीददारी करने गई थीं। माधुरी उईके (Madhuri Uikey) के साथ उनकी देवरानी संध्या उईके और अन्य परिजन थे। उनके पास हैंडबैग था जिसके भीतर छोटा पर्स (Purse) था। उसमें सोने की अंगूठी, बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड और नकदी पांच हजार रुपए थे। पीड़िता जब सागर जलेबी (Sagar Jalebi) वाली दुकान के पास पहुंची तो उसे शक हुआ। उसने अपना पर्स देखा तो वह गायब था। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत 65 हजार रुपए बताई है। टीटी नगर थाना पुलिस ने चोरी का मामला 238/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में तैनात तीन महिला कर्मचारी जख्मी 
Don`t copy text!